LED और CFL बल्ब में क्या होता है अंतर, जानें
हम अपने घरों में LED और CFL बल्ब का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि इन दोनों के बीच क्या अंतर होता है। दोनों ही बल्ब किस पदार्थ से बने होते हैं और दोनों में से कौन सा बल्ब बिजली की कम खपत करता है। इस लेख के माध्यम से हम इस प्रकार के सभी सवालों का जवाब जानेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
बल्ब का आविष्कार Thomas Alva Edison ने किया था। बल्ब के आविष्कार होने के बाद वैज्ञानिकों ने इस पर कोई शोध किए, जिसके बाद हमारे घरों में LED और CFL जैसे बल्ब पहुंचे। हालांकि, क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। इन दोनों में कौन सा बल्ब बिजली की कम या अधिक खपत करता है और दोनों बल्ब किस पदार्थ से बने होते हैं। किस बल्ब की अधिक लाइफ होती है। इस लेख के माध्यम से हम कुछ इसी प्रकार के सवालों का जवाब जानेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होता है LED बल्ब
LED की फुलफॉर्म Light Emitting Diode होती है। यह अधिकतम ऊर्जा के साथ रोशनी प्रदान करता है। हमारे आसपास विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक उपकरणों में एलईडी बल्ब का ही इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए, ट्रैफिक सिग्नल, खनन उद्योग, एलिवेटर्स व अन्य। इसमें मर्करी होने के बजाय खतरनाक पदार्थ Lead और Nickel मौजूद रहता है।
कैसे करता है काम
LED बल्ब में जब भी इलेक्ट्रॉन पास होते हैं, तो यह इसमें मौजूद सेमिकंडक्टर से पास होते हैं, जिससे छोटे पदार्थों को लाइट मिलती है और एलईडी बल्ब रोशनी प्रदान करता है। हालांकि, इसकी अच्छी बात यह है कि यह रिसाइकल किया जा सकता है।

क्या होता है CFL
CFL की फुलफॉर्म Compact Fluorescent Light होती है। यह अधिक ऊर्जा के साथ रोशनी प्रदान करता है, लेकिन इसकी रोशनी एलईडी से कम होती है। वहीं, यह Argon और Mercury के छोटे-छोटे पदार्थों से बना होता है। इनका इस्तेमाल ऑफिस, दुकान, घर और स्कूलों में किया जाता है।
LED और CFL बल्ब में अंतर
-LED बल्ब बिजली की कम खपत करते हैं, जबकि CFL बिजली की अधिक खपत करते हैं।
-एक LED बल्ब की लाइफ 50,000 घंटे या इससे अधिक तक हो सकती है, जबकि CFL बल्ब की लाइफ 8,000 घंटे तक होती है।
-LED बल्ब आमतौर पर महंगे होते हैं, जबकि CFL बल्ब सस्ते होते हैं।
-LED बल्ब छोटे आकार में आते हैं, जबकि CFL बल्ब का आकार LED की तुलना में बड़ा होता है।
- CFL बल्ब कांच का बना होता है। ऐसे में यदि इसके ऊपर का हिस्सा टूटता है, तो इसे बदलना पड़ेगा। वहीं, LED बल्ब में ऐसा नहीं होता है। क्योंकि, LED बल्ब का ऊपरी हिस्सा एक प्लास्टिक से ढका हुआ होता है। यदि वह प्लास्टिक टूट भी जाता है, तब भी बल्ब जल सकता है। साथ ही इसके फटने का भी डर नहीं रहता है, जबकि कई बार CFL फट जाती है, जिससे कांच बिखर जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.