Lodge और Resort में क्या होता है अंतर, जानें
Lodge और Resort दोनों ही यात्रियों की सुख-सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। यहां पर यात्री घर से दूर कुछ आराम के पल गुजारते हैं। हालांकि, दोनों में ही अंतर मौजूद है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे।
गर्मी हो या सर्दी का मौसम, जब भी मौसम बदलता है, तो हम घर से दूर किसी स्थान पर छुट्टियां बिताने का प्लान बनाते हैं। छुट्टियां आराम से बीते और हमें सारी सुख-सुविधाएं मिले, इसके लिए हम एडवांस ही होटल की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग Lodge और Resort की बुकिंग भी करवाते हैं। घर से दूर इन जगहों पर यात्रियों को शांत माहौल के साथ सुख-सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, इन दोनों में ही अंतर है। इन दोनों शब्दों का प्रयोग अक्सर एक दूसरे के स्थान पर किया जाता है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे।
क्या होता है Lodge
Lodge में यात्री ठहर सकते हैं। यह अक्सर रिमोट एरिया में होता है, जहां लोग छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। यह पर्यावरण अनुकूल होता है। यह अक्सर पहाड़ों और जंगलों के बीच में होता है। ऐसे में लोगों को यहां पर शांत माहौल मिल जाता है। इस शब्द की बात करें, तो इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1200 सन में किया गया था। यह अस्थायी रूकने वाली जगह के लिए होता था, जो कि लकड़ी के बनी होती थी। लॉज आपको सिंगल और डबल स्टोरी देखने को मिल जाएंगे, जहां यात्रियों को रहने के लिए जगह, खाना और आराम करने के लिए बिस्तर के साथ कुछ मूलभूत सुविधाएं मिल जाती हैं।

क्या होता है Resort
Resort आमतौर पर बड़े होते हैं, जहां आपको अधिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। यहां फूड, एंटरटेनमेंट, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल, गोल्फ व अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं। यही वजह है कि यहां लोग अधिक दिनों के लिए रूकते हैं। पहले यह सिर्फ अमीर लोगों के लिए होता था, हालांकि वर्तमान में आम आदमी भी पैकेज टूर की मदद से रिजोर्ट में रूक रहे हैं। आपको बता दें कि रिजोर्ट भी कई तरह के होते हैं, जिसमें स्पोर्ट रिजोर्ट और हेल्थ रिजोर्ट शामिल है। स्पोर्ट रिजोर्ट में लोग गोल्फ समेत अन्य खेल के लिए पहुंचते हैं, वहीं हेल्थ रिजोर्ट में लोग स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए पहुंचते हैं।
Lodge और Resort में प्रमुख अंतर
-Lodge किसी पहाड़ी या जंगली स्थान पर एकांत स्थान पर पाए जाते हैं, जबकि Resort आपको शहर के बीचो-बीच और प्रमुख शहरों में देखने को मिलेंगे।
-Lodge में मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, जबकि Resort में लग्जरी सुख-सुविधाएं मिलती हैं।
-Lodge में लोग कम दिनों के लिए रूकते हैं, जबकि Resort में आमतौर पर लोग अधिक दिनों के लिए रूकते हैं, जिससे अधिक दिनों तक सुविधाओं का आनंद लिया जा सके।
-Lodge का दाम कम होता है, जबकि Resort में रूकने के लिए अधिक दाम चुकाने होते हैं।
-Lodge में केवल खाना, सोना और टीवी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि Resort में जिम, स्वीमिंग पूल व स्पा समेत अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
पढ़ेंः भारत की पहली Water Metro में कितने रुपये में होगा सफर और किन-किन शहरों में मिलेगी सुविधा, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.