This is an archived article last updated on Apr 24, 2023. The information may be outdated.

भारत की पहली Water Metro में कितने रुपये में होगा सफर और किन-किन शहरों में मिलेगी सुविधा, जानें

Last Updated: Apr 24, 2023, 19:33 IST

भारत में 25 अप्रैल, 2023 का दिन एतिहासिक होने वाला है। इस दिन केरल के कोचिन में देश की पहली Water Metro अपनी यात्रा शुरू करने जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इस लेख के माध्यम से हम भारत की पहली वॉटर मेट्रो के बारे में जानेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका कितना किराया होगा और भविष्य में किन-किन शहरों में यह सुविधा मिलेगी।

वॉटर मेट्रो
वॉटर मेट्रो

भारत में 25 अप्रैल, 2023 का दिन एतिहासिक होने वाला है। इस दिन केरल की व्यावसायिक राजधानी कोचिन में देश की पहली Water Metro शुरू होने जा रही है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसके बाद इसमें आम आदमी सफर कर सकेंगे। यह अपने आप में देश की अनूठी मेट्रो होगी, जिसे Metro Lite नाम दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के हिसाब से इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर वॉटर मेट्रो में कितने रूपये से एक आदमी सफर का पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही भविष्य में देश के किन-किन शहरों में लोगों को यह सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। 

 

किसने किया है Water Metro का निर्माण

वॉटर मेट्रो का निर्माण कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है। इसके माध्यम से 8 हाईब्रिड इलेक्ट्रिक बोट बनाई गई है, जो कि पूरी तरह से इकोफ्रेंडली है। इसके चलने पर पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। 



कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो

वॉटर मेट्रो केरल में 10 आइलैंड और इसके आसपास के पोर्ट को कनेक्ट करेगी। केरल के मुख्यमंत्री के मुताबिक, यात्री वॉटर मेट्रो की मदद से हाई कोर्ट टर्मिनल से वाईपीन टर्मिनल तक 20 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। 

 

किन-किन शहरों में मिल सकती है सुविधा

केरल के कोचिन में शुरू होने के बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसमें श्रीनगर, नासिक और गोरखपुर जैसे शहर शामिल है। 

 

कितने व्यक्ति कर सकते हैं सफर

वॉटर मेट्रो में एक बार में 50 यात्री सफर कर सकते हैं। यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए इसे वातानुकूलित बनाया गया है। इसके साथ ही इसकी खिड़कियों पर अच्छी गुणवत्ता वाला शीशा लगाया गया है, जिससे यात्रियों को बाहर का बेहतर नजारा मिल सके। 

 

कुल 15 रूट पर चलाने का है प्लान

केरल  में शुरू हो रही वॉटर मेट्रो को कुल 15 रूट पर चलाने की परियोजना है, जो कि कुल 76 किलोमीटर की होगी। इसके लिए 78 बोट को शामिल किया जाएगा। वहीं, वॉटर बोट में सुपरफास्ट चार्जर लगाए गए हैं और इसकी चार्जिंग के लिए जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। यह बोट चार्ज होने में 15 से 20 मिनट का समय लेंगी और इसके बाद फिर से अपनी यात्रा पर निकल जाएंगी। 

 

कितने रूपये में होगा सफर 

वॉटर मेट्रो में सफर करने के लिए 20 रुपये से किराया शुरू होगा। हालांकि, अलग-अलग दूरी के लिए अलग-अलग किराया है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें साप्ताहिक और मासिक पास की भी सुविधा दी गई है। 

 

पढ़ेंः Indian Railways: रेलवे में क्या होता है ‘H’ का मतलब, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 24, 2023, 19:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News