This is an archived article last updated on Apr 24, 2023. The information may be outdated.

Indian Railways: रेलवे में क्या होता है ‘H’ का मतलब, जानें

Last Updated: Apr 24, 2023, 17:38 IST

Indian Railways: भारतीय रेलवे में ट्रेन संचालन के लिए अलग-अलग चिन्ह का इस्तेमाल किया जाता है। इसी में शामिल है ‘H’, जिसका इस्तेमाल रेलवे में होता है। इस लेख के माध्यम से हम रेलवे के इस चिन्ह के बारे में जानेंगे। 

रेलवे में H शब्द का मतलब
रेलवे में H शब्द का मतलब

Indian Railways: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसी के साथ एशिया में इसका स्थान पहले पायदान पर है। बड़ा रेल नेटवर्क होने के साथ रेलवे इसे संभालने के लिए विभिन्न चिन्ह का इस्तेमाल करता है, जिसका अपना एक मतलब होता है। इससे रेलवे का सुरक्षित संचालन करने में मदद मिलती है। साथ ही यात्रियों को भी सुविधा होती है। आपने जब भी कभी ट्रेन में सफर किया होगा,  तो पटरी के किनारे विभिन्न तरह के चिन्हों को देखा होगा। कुछ चिन्ह पर शब्द लिखे रहते हैं, तो कुछ बिना शब्द के होते हैं। आज हम ‘H’ शब्द वाले चिन्ह के बारे में बताएंगे कि आखिर क्यों रेलवे द्वारा इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है और इसका मतलब क्या है। 



क्या होता है ‘H’ का मतलब

भारतीय रेलवे में पटरियों के किनारे इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों में ‘H’ शब्द भी शामिल है। इस शब्द का इस्तेमाल लोको-पायलट के लिए होता है। रेलवे में ‘H’ का मतलब Halt होता है। यह विशेषतौर पर लोकल पैसेंजर ट्रेनों के लिए होता है। जब भी लोको-पायलट पैसेंजर ट्रेन चला रहे होते हैं, तो उस रूट पर इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह हॉल्ट स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर होता है, जिससे लोको-पायलट को पता चल जाता है कि आगे हाल्ट है, ऐसे में ट्रेन की रफ्तार धीमी करनी होगी। 

 

क्या होता है हाल्ट स्टेशन

हाल्ट स्टेशन को गांव या फिर कस्बों में बनाया जाता है। इस स्टेशन पर विशेष रूप से लोकल या पैसेंजर ट्रेनें रूकती हैं। वहीं, कुछ इमेरजेंसी होने पर एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रोका जाता है। हाल्ट स्टेशन जंक्शन या टर्मिनस की तुलना में छोटे स्टेशन होते हैं और यहां सुविधाएं भी कम होती हैं। इन स्टेशन पर अधिक भीड़ देखने को नहीं मिलती है।  

 

नहीं बनाया जाता फुटओवर ब्रिज

आपने रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुटओवरब्रिज को देखा होगा व इसका प्रयोग भी किया होगा। हालांकि, हाल्ट रेलवे स्टेशन के मामले में यह जरूरी नहीं है। भारतीय रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक, सिंगल लाइन हाल्ट पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण जरूरी नहीं है।

 

हाल्ट स्टेशन पर क्या मिलती हैं सुविधाएं

हाल्ट रेलवे स्टेशन पर अधिक सुविधाएं नहीं मिलती हैं। भारतीय रेलवे के मुताबिक, यहां पीने के पानी के लिए एक नल, शेड, छायादार वृक्ष, पंखे, एक वेटिंग रूम, डस्टबीन, टाइम टेबल डिसप्ले और एक घड़ी की सुविधा को शामिल किया जाता है। साथ ही प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर स्टेशन का नाम वाला बोर्ड शामिल रहता है। हालांकि, इसके लिए रेलवे की ओर से हाल्ट स्टेशन को तीन श्रेणी में बांटा जाता है, जिसमें HG1, HG2 और HG3 श्रेणी शामिल है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 24, 2023, 17:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News