बांध, जलाशय या टैंक विश्व की प्राचीन इंजीनियरिंग चमत्कारों में से एक है जिसका निर्माण शुरवात में व्यापक सिंचाई कार्यों के लिए जाता था। आधुनिक दौर में बांधों का निर्माण बहुउद्देशीय उपयोग के लिए किया जाता है जैसे कि बिजली उत्पादन, घरेलू और औद्योगिक उपयोगों के लिए पानी की आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण, मनोरंजन, अंतर्देशीय नेविगेशन, मछली प्रजनन आदि। मिस्र एक ऐसा देश है जिसने विश्व का पहला बांध का निर्माण किया था। विश्व के प्राचीन कार्यरत बांधो के नाम, उनके निर्माण की तिथि, निर्माता का नाम तथा उनके स्थान का नाम नीचे दिया गया है:
1. लेक होम्स बांध
निर्माण की तिथि: 1319-1304 ईसा पूर्व के बीच
द्वारा निर्मित: मिस्र के शासक सेठी
स्थान: सीरिया
2. प्रोसरपीना बांध
निर्माण की तिथि: पहली या दूसरी शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: रोमन साम्राज्य
स्थान: स्पेन
3. कोर्नाल्वो बांध
निर्माण की तिथि: पहली या दूसरी शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: रोमन साम्राज्य
स्थान: स्पेन
ज्वारभाटा किसे कहते हैं तथा यह मानव जीवन के लिए कैसे महत्वपूर्ण है?
4. कालानई बांध या ग्रांड अनीकट
निर्माण की तिथि: दूसरी शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: चोल राजा करिकलन
स्थान: भारत
5. कैरुमतैके बांध
निर्माण की तिथि: 162 ईसवी
द्वारा निर्मित: उल्लेखित नहीं है
स्थान: जापान
6. सयामैके बांध
निर्माण की तिथि: 7वीं शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: ईदो अवधि में समुराई
स्थान: जापान
विश्व के प्रमुख महासागरीय जलधाराओं की सूची
7. मनोइके बांध
निर्माण की तिथि: 701-704 ईस्वी के बीच
द्वारा निर्मित: माइकिमोरी आसोन, सानुकी प्रांत का रजा
स्थान: जापान
8. सद्द-ए- कोबार बांध
निर्माण की तिथि: 10 वीं शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: उल्लेखित नहीं है
स्थान: ईरान
9. मोती तलाब बांध
निर्माण की तिथि: 12 वीं शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: श्री असुरी रामानुजाचार्य, श्री वैष्णव संत
स्थान: भारत
10. अल्मंसा बांध
निर्माण की तिथि: 16 वीं शताब्दी (ईसवी)
द्वारा निर्मित: उल्लेखित नहीं है
स्थान: स्पेन
19वीं शताब्दी से बांधो के निर्माण न केवल सिंचाई के लिए अपितु बहुउद्देशीय उपयोग के लिए किया जाने लगा और आज के बहुउद्देशीय बांधो ने मानव जीवन के स्तर को ऊँचा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation