उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति के लिए विदेशों तक विख्यात है। यहां के खान-पान के साथ-साथ अलग-अलग मंडलों की अनूठी परंपराएं और जीवनशैली राज्य को विशेष बनाने का काम करती है।
यहां की ख्याति के पीछे यहां के जिलों की भी भागीदारी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में राज्य की पहली केंद्रीय जेल है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। इसके अतिरिक्त यहां कुल 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ जिला है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश के किस जिले में है पहली केंद्रीय जेल
अब सवाल है कि यूपी के किस जिले में राज्य की पहली केंद्रीय जेल है, तो आपको बता दें कि यह बरेली जिले की केंद्रीय जेल है।
कितनी पुरानी है जेल
बरेली सेंट्रल जेल का निर्माण साल 1848 में किया गया था। उस समय ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा सैन्य ठिकानों के पास ही जेल की निर्माण किया जाता था, जिससे किसी भी प्रकार की हिंसा को दबाया जा सके। साथ ही, इन जेल का निर्माण लंबी अवधि के लिए कैदियों को रखने के लिए किया गया था।
पहले निरीक्षकों द्वारा ही जेल की निगरानी की जाती थी, क्योंकि कलेक्टर को कई अन्य महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, बाद में यह सेवा चिकित्सा अधिकारियों के पास पहुंची, जिससे साधारण जेल और कठोरावास जैसी जेल सजा का प्रावधान निकला।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation