This is an archived article last updated on Sep 11, 2025. The information may be outdated.

भारत का कौन-सा जिला कहलाता है अदरक का शहर, जानें नाम

Last Updated: Sep 11, 2025, 10:58 IST

चाय बनाने में अदरक का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। अदरक को इसके औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में कौन-सा जिला अदरक का शहर भी कहलाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत में अदरक का शहर
भारत में अदरक का शहर

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य देशों से अलग बनाती हैं। इसके अतिरिक्त, कृषि के क्षेत्र में भी भारत अग्रणी देश है, जिसकी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान है। भारत में विभिन्न फसलों के साथ अदरक का भी अधिक उत्पादन किया जाता है।

क्योंकि, पूरे भारत में अदरक का खूब इस्तेमाल किया जाता है। चाय के प्यालों से लेकर खाने की थालियों तक अदरक का स्वाद फैला हुआ है। यही वजह है कि अमूमन सभी भारतीयों के घरों में आपको अदरक देखने को मिल जाएगी। हालांकि, क्या आप जानते हैं भारत के किस जिले को अदरक का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम भारत के कुल जिलों के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि भारत में कुल 797 जिले मौजूद हैं। इनमें 752 जिले राज्यों में हैं, जबकि 45 जिले केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर आपको कुल जिलों की संख्या 813 भी मिलेगी। यहां यह जानना जरूरी है कि समय-समय पर भारत में जिलों की संख्या में बदलाव होता रहता है। ऐसे में जिलों की संख्या घटती और बढ़ती रहती है।

किस राज्य में सबसे अधिक होता है अदरक का उत्पादन

अदरक के सर्वाधिक उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश राज्य शीर्ष पर है। प्रदेश में 692,110 टन अदरक का उत्पादन रिकॉर्ड किया गया था। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीते कुछ समय में बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले हैं। इसके बावजूद, मध्य प्रदेश अदरक उत्पादन में टॉप पर है।

इसकी प्रमुख वजह की बात करें, तो वह यहां की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल वातावरण है। अदरक की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। इस मिट्टी का pH 5.5 से 6.5 तक रहता है। वहीं, इसकी खेती के लिए अनुकूल तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए। इससे अच्छी गुणवत्ता वाली अदरक की पैदावार होती है।

कौन-सा जिला कहलाता है अदरक का शहर

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा जिला प्रमुख रूप से अदरक की खेती के लिए जाना जाता है। यहां पारंपरिक रूप से अदरक का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में यहां के बाजार भी अदरक के लिए जाने जाते हैं। वहीं, छिंदवाड़ा के बाद मध्य प्रदेश का बालाघाट भी अदरक उत्पादन के लिए टॉप पर जाना जाता है। यहां अदरक के बड़े बाजार भी लगते हैं, जहां दूर-दूर से व्यापारी खरीददारी के लिए पहुंचते हैं यही वजह है कि इन जिलों को अदरक के शहर के रूप में भी पहचान मिली हुई है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 11, 2025, 10:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News