परमाणु संरचना पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Dec 10, 2019, 11:59 IST

विभिन्न तत्वों में परमाणु के इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होती हैं. इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन की खोज से पता चला है कि परमाणु विभाज्य होते हैं और उनके पास एक आंतरिक संरचना होती है. वैज्ञानिकों ने परमाणु की संरचना के मॉडल प्रस्तावित किए है. यह प्रश्नोतरी  परमाणु और उनसे जुड़े मॉडलों की संरचना से संबंधित है.

GK Quiz on Atomic Structure
GK Quiz on Atomic Structure

कोई भी पदार्थ परमाणु और अणु से मिलकर बनता है. विभिन्न प्रकार के पदार्थ हमारे आसपास मौजूद होते हैं क्योंकि उसमें अलग-अलग प्रकार के परमाणु और अणु होते हैं. परमाणु तीन उप-कणों, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से बने होते हैं. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन, परमाणु के केंद्र में मौजूद होते हैं, जबकि इलेक्ट्रॉन परमाणु के बीर्जकेंद्र के बाहर मौजूद होते हैं. परमाणु की संरचना के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न मॉडल या सिद्धांत हैं. 

1. 1903 में परमाणु का सिद्धांत किसने दिया था, जिसके कारण हम इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन के बारे में जानते हैं?
A. डाल्टन
B. जे जे थॉमसन
C. रदरफ़ोर्ड
D. गोल्डस्टीन
Ans. B
2. परमाणु का कौन सा मॉडल क्रिसमस पुडिंग के समान है?
A. थॉमसन का मॉडल
B. रदरफोर्ड का मॉडल
C. डाल्टन का मॉडल
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A

नाइट्रोजन ड्रिंक क्या हैं?
3. परमाणु की संरचना की वर्तमान अवधारणा किस वैज्ञानिक द्वारा दी गई है?
A. रदरफोर्ड
B. गोल्डस्टीन
C. नील्स बोहर
D. जे जे थॉमसन
Ans. C
4. उस परमाणु का नाम बताएं जिसके न्यूक्लियस में कोई न्यूट्रॉन नहीं है?
A. ऑक्सीजन
B. हाइड्रोजन
C. फास्फोरस
D. सोडियम
Ans. B
5. कौन सा मॉडल एक परमाणु की स्थिरता की व्याख्या करने में सक्षम नहीं है?
A. बोहर मॉडल
B. रदरफोर्ड मॉडल
C. थॉमसन का मॉडल
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
6. गोल्डस्टीन के प्रयोग के अनुसार, बहुत कम दबाव में गैसों के माध्यम से उच्च वोल्टेज बिजली पारित करने पर किसकी खोज हुई:
A. इलेक्ट्रॉन
B. प्रोटॉन
C. न्यूक्लियस
D. न्यूट्रॉन
Ans. B

किस गैस को ड्राई आइस कहते हैं और क्यों?
7. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?
A. नील्स बोहर
B. ई. गोल्डस्टीन
C. जे जे थॉमसन
D. जेम्स चाडविक
Ans. A
8. 1932 में न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?

A. जे जे थॉमसन
B. जेम्स चाडविक
C. गोल्डस्टीन
D. रदरफ़ोर्ड
Ans. B
9. किस मॉडल के अनुसार, जब इलेक्ट्रान एक ही स्तर पर घूमते है और परमाणु स्थिर रहता है, तब तक इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है?

A. बोहर मॉडल
B. रदरफोर्ड मॉडल
C. थॉमसन का मॉडल
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
10. सोडियम की सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (electronic configuration) है:

A. 2,8,1
B. 8,2,1
C. 2,1,8
D. 2,8,2
Ans. A
यह प्रश्नोतरी हमें परमाणु के सिधांत अथवा मॉडल, परमाणु क्या होते है आदि की जानकारी देते हैं.

पदार्थ: परिभाषा एवं उनकी अवस्थाएं

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News