This is an archived article last updated on Jul 26, 2018. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: उत्तर प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग

Last Updated: Jul 26, 2018, 15:49 IST

जागरण जोश, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS/PCS/SSC/Banking इत्यादि की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए “भारतीय अर्थव्यवस्था” के टॉपिक “उत्तर प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग” पर आधारित 10 प्रश्नों का उत्तर और ब्याख्या सहित एक सेट प्रस्तुत कर रहा है. उम्मीद है कि यह आपकी सफलता में सहायक होगा.

GK Quiz
GK Quiz

जागरण जोश, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS/PCS/SSC/Banking इत्यादि की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए “भारतीय अर्थव्यवस्था” के टॉपिक “उत्तर प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग” पर आधारित 10 प्रश्नों का उत्तर और ब्याख्या सहित एक सेट प्रस्तुत कर रहा है. उम्मीद है कि यह आपकी सफलता में सहायक होगा.

1. उत्तर प्रदेश में सिगरेट निर्माण कहाँ पर होता है?

(a) मेरठ, गाज़ियाबाद, मथुरा

(b) सहारनपुर और गाज़ियाबाद

(c) आगरा, कानपुर, मोदीनगर

(d) मुरादाबाद, अलीगढ़

उत्तर b

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में सिगरेट निर्माण का काम मुख्य रूप से सहारनपुर और गाज़ियाबाद में होता है.

2. उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उद्योग क्षेत्र का कितना योगदान है?

(a) 48%

(b) 10%

(c) 25%

(d) 36%

उत्तर c

व्याख्या: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उद्योग क्षेत्र का योगदान लगभग 25% है.

3. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(a) उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 26.7% है

(b) उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेकेंडरी क्षेत्र का योगदान 11% है

(c) उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तृतीयक क्षेत्र का योगदान 50.5% है

(d) वित्त वर्ष 2017-18 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक विकास दर तृतीयक क्षेत्र की थी.

उत्तर b

व्याख्या: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेकेंडरी क्षेत्र का योगदान 22.8% है. वित्त वर्ष 2017-18 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक विकास दर 8.7% तृतीयक क्षेत्र की थी.

4. उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद की गणना करने के लिए आधार वर्ष क्या है?

(a) 2004-05

(b) 2015-16

(c) 2011-12

(d) 2001-02

उत्तर c

व्याख्या: उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद की गणना करने के लिए आधार वर्ष 2011-12 है.

5. निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

(a) खेल का सामान: मेरठ

(b) साबुन निर्माण : कानपुर

(c) दरी निर्माण : बरेली

(d) बिस्किट निर्माण : लखनऊ

उत्तर d

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में बिस्किट निर्माण का काम मोदीनगर आगरा, और अलीगढ़ में किया जाता है.

6. उत्तर प्रदेश में लौहे के “बाँट” कहाँ पर बनाये जाते हैं?

(a) सहारनपुर और आगरा

(b) लखनऊ और वाराणसी

(c) खुर्जा और बरेली

(d) टांडा और मेरठ

उत्तर a

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में लौहे के बाँट निर्माण का काम मुख्य रूप से सहारनपुर और आगरा जिलों में होता है.

7. उत्तर प्रदेश में औपचारिक रूप से स्वीकृत कितने विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) हैं?

(a) 11

(b) 18

(c) 24

(d) 54

उत्तर c

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में औपचारिक रूप से स्वीकृत 24 विशेष आर्थिक क्षेत्र हैं जबकि 19 अधिसूचित SEZ हैं और वर्तमान में केवल 11 संचालित विशेष आर्थिक क्षेत्र हैं.

8. उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा उद्योग कौन सा है?

(a) हथकरघा उद्योग

(b) सूचना प्रोद्यिगिकी

(c) सीमेंट निर्माण उद्योग

(d) गलीचा निर्माण उद्योग

उत्तर a

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा उद्योग हथकरघा उद्योग है.

9. उत्तर भारत का मैनचेस्टर किस शहर को कहा जाता है?

(a) मेरठ

(b) कानपुर

(c) मुजफ्फरनगर

(d) हापुड़

उत्तर b

व्याख्या: उत्तर भारत का मैनचेस्टर कानपुर शहर को कहा जाता है क्योंकि यहाँ का कपडा उद्योग बहुत बड़ा है.

10. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

(a) प्रथम चीनी मिल : प्रतापपुर, देवरिया

(b) अफीम कारखाना: गाजीपुर

(c) भारत स्टील रोलिंग मिल: मुजफ्फरनगर

(d) इंडियन पोली फाईबर्स लिमिटेड: जालौन

उत्तर d

व्याख्या: इंडियन पोली फाईबर्स लिमिटेड; जालौन में नहीं बल्कि बाराबंकी में स्थित है.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर 500 से ज्यादा प्रश्न हल करने के लिए क्लिक करें

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jul 26, 2018, 15:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News