भारत में चार तरह की नदियाँ बहती हैं- एक जो हिमालय से निकलती हैं, दूसरा प्रायद्वीपीय नदियाँ, तीसरा तटीय नदियाँ और चौथा अन्तःस्थलीय प्रवाह क्षेत्र की नदियाँ। भारतीय की अधिकांश नदियाँ बंगाल की खाड़ी में प्रवाहित होती है लेकिन कुछ जैसे नर्मदा, ताप्तीi और पेरियार अरब सागर में प्रवाहित होती है ।
1. गंगा नदी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. भारत की अनेक धार्मिक अवधारणाओं में गंगा नदी को देवी के रूप में निरुपित किया गया है।
II. इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियाँ तो पायी ही जाती हैं, मीठे पानी वाले दुर्लभ डॉलफिन भी पाये जाते हैं।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. दोनों में से कोई नहीं
Ans: C
Explanation: गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर 2510 किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्ड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है। इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियाँ तो पायी ही जाती हैं, मीठे पानी वाले दुर्लभ डॉलफिन भी पाये जाते हैं। इसको को देवी के रूप में निरुपित किया गया है। इसलिए, C सही विकल्प है।
2. गोवा के तटीय नदियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. माण्डवी नदी, जिसे मांडोवी, महादायी या महादेई तथा कुछ स्थानों पर गोमती नदी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहने वाली एक नदी है।
B. यहाँ की नदियों का उद्गम कर्नाटक राज्य में बेलगाम जिले के खानपुर तालुका में डीगाओ गाँव के पास बावटीचो डोंगर पहाड़ियों से हुआ है।
C. केवल B
D. A & B दोनों
Ans: A
Explanation: माण्डवी नदी, जिसे मांडोवी, महादायी या महादेई तथा कुछ स्थानों पर गोमती नदी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहने वाली एक नदी है। इस नदी को गोवा राज्य की जीवन रेखा के रूप में वर्णित किया जाता है साथ ही यह ज़ुआरी नदी के साथ गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है। इसलिए, A सही विकल्प है।
3. बगलिहार बाँध किस नदी पर स्थित है?
A. झेलम
B. चेनाब
C. सतलुज
D. गंडक
Ans: B
Explanation: बगलिहार बाँध भारत के जम्मू क्षेत्र के डोडा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर बहने वाली चिनाब नदी पर स्थित है। इसलिए, B सही विकल्प है।
4. लोहित नदी निम्न में से किस भारतीय राज्य से होकर बहती है?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. जम्मू और कश्मीर
D. अरुणाचल प्रदेश
Ans: D
Explanation: लोहित नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम में बहने वाली एक नदी है। यह ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी है। लोहित नदी पूर्वी तिब्बत के ज़याल छू पर्वतश्रेणी से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश में दो सौ किलोमीटर तक तूफ़ानी वेग से बहने के बाद असम के मैदानी इलाकों में आ जाती है। इसलिए, D सही विकल्प है।
5. माजुली नदी द्वीप निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
A. ब्रह्मपुत्र नदी
B. सिन्धु नदी
C. ताप्ती नदी
D. नर्मदा नदी
Ans: A
Explanation: माजुली या माजोली, असम के ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा एक बड़ा नदी द्वीप है। इसलिए, A सही विकल्प है।
भारतीय वनों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. निम्नलिखित में से किस दर्रा के माध्यम से सतलुज नदी तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है?
A. बनिहाल
B. नाथू ला
C. शिपकी ला
D. नामा
Ans: C
Explanation: सतलुज, उत्तरी भारत में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। यह शिपकी ला दर्रा के माध्यम से सतलुज नदी तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है। इसलिए, C सही विकल्प है।
7. आंध्र प्रदेश तटीय नदियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में वामाधारा और नागवल्ली जैसी दो तटीय नदियाँ बहती हैं।
B. शारदा नदी विशाखापत्तनम जिले के देवरपल्ली में शुरू होती है और बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है।
C. केवल A
D. A & B दोनों
Ans: D
Explanation: आन्ध्र प्रदेश, भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। श्रीकाकुलम जिले में वामाधारा और नागवल्ली जैसी दो तटीय नदियाँ बहती हैं। शारदा नदी विशाखापत्तनम जिले के देवरपल्ली में शुरू होती है और बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है। इसलिए, D सही विकल्प है।
8. निम्नलिखित में से कौन सी नदी पूर्वी उत्तर-पूर्व दिशा में बहने वाली कैमूर श्रेणी के समानांतर बहती है जो उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर पटना में स्थित गंगा नदी में मिलती है?
A. गोमती नदी
B. केन नदी
C. बेतवा नदी
D. सोन नदी
Ans: D
Explanation: सोन नदी, भारत के मध्य प्रदेश राज्य से निकल कर उत्तर प्रदेश, झारखंड के पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। इस नदी का नाम सोन पड़ा क्योंकि इस नदी के बालू (रेत) पीले रंग के हैँ जो सोने कि तरह चमकते हैँ। इसलिए, D सही विकल्प है।
9. हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यमुना नदी को निम्नलिखित में से किस देवता की बहन माना गया है?
A. यमराज
B. इन्द्रदेव
C. वरुण देव
D. सूर्य देव
Ans: A
Explanation: भारत की सर्वाधिक पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना की गणना गंगा नदी के साथ की जाती है। शास्त्रों के अनुसार यमुना नदी को यमराज की बहन माना गया है। यमराज और यमुना दोनों का ही स्वरूप काला बताया जाता है जबकि यह दोनों ही परम तेजस्वी सूर्य की संतान है। इसलिए, A सही विकल्प है।
10. सोन नदी निम्न में से किस स्थान से निकलती है?
A. अमरकंटक
B. गोमत ताल
C. मप्छाचुँगो
D. गोमुख
Ans: A
Explanation: सोन नदी मध्यप्रदेश के अमरकंटक नामक पहाड़ से निकलकर 350 मील का चक्कर काटती हुई पटना से पश्चिम गंगा में मिलती है। इसलिए, A सही विकल्प है।
भारत के प्रमुख अंतर्राज्जीय जल विवादों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation