तारों के समूह जो अलग– अलग प्रकार की आकृति बनाते हैं, तारामंडल कहलाते हैं। लघु सप्तऋषि या अर्सा माइनर इसी प्रकार का एक तारामंडल है। हमारे सौर मंडल में लगभग 185 ज्ञात प्राकृतिक उपग्रह हैं।
1. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है?
A. गैनिमीड हमारे सौर मण्डल के पाँचवे ग्रह बृहस्पति का सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का भी सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है।
B. गैनिमीड हमारे सौर मण्डल के छठां ग्रह शनि का सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का भी सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है।
C. गैनिमीड हमारे सौर मण्डल के शुक्र ग्रह का सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का भी सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है।
D. गैनिमीड हमारे सौर मण्डल के मंगल ग्रह का सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का भी सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है।
Ans: A
Explanation: गैनिमीड हमारे सौर मण्डल के पाँचवे ग्रह बृहस्पति का सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का भी सब से बड़ा चन्द्रमा है। इसका व्यास (डायामीटर) 5,268 किमी है, जो बुध ग्रह से भी 8% बड़ा है। इसका द्रव्यमान भी सौर मंडल के सारे प्राकृतिक उपग्रहों में सबसे ज़्यादा है और पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह का 2.2 गुना है। इसलिए, A सही विकल्प है।
2. निम्नलिखित में से कौन सा शनि ग्रह का सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है और पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में एकमात्र खगोलीय पिंड है, जिसके सतही तरल स्थानों, जैसे नहरों, सागरों आदि के ठोस प्रमाण पाए गए हैं?
A. गैनीमेड
B. टाइटन
C. कैलिस्टो
D. चंद्रमा
Ans: B
Explanation: टाइटन, शनि ग्रह का सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है। यह वातावरण सहित एकमात्र ज्ञात प्राकृतिक उपग्रह है, और पृथ्वी के अलावा एकमात्र ऐसा खगोलीय पिंड है जिसके सतही तरल स्थानों, जैसे नहरों, सागरों आदि के ठोस प्रमाण पाए गए हैं। इसलिए, B सही विकल्प है।
3. निम्नलिखित में से किस बृहस्पति ग्रह के प्राकृतिक उपग्रह का नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं में ज़ीउस के कई प्रेमियों में से एक के नाम पर रखा गया है?
A. गैनीमेड
B. टाइटन
C. कैलिस्टो
D. चंद्रमा
Ans: C
Explanation: कलिस्टो हमारे सौर मण्डल के पाँचवे ग्रह बृहस्पति का दूसरा सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का तीसरा सब से बड़ा चन्द्रमा है (बृहस्पति के ही गैनिमीड और शनि के टाइटन के बाद)। इसका नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं में ज़ीउस के कई प्रेमियों में से एक के नाम पर रखा गया है। इसलिए, C सही विकल्प है।
प्रमुख भौगोलिक खोजों पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज
4. निम्नलिखित में किसका मिलान सही है:
A. यूरोपा- बृहस्पति
B. ट्राइटन- नेप्च्यून
C. टाइटेनिया-युरेनस
D. उपरोक्त सभी सही हैं
Ans: D
Explanation: यूरोपा, ट्राइटन और टाइटेनिया सब उपग्रह हैं.
5. 1787 में विलियम हर्शेल द्वारा यूरेनस के निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक उपग्रह की खोज की थी?
A. ओबेरॉन
B. रिया
C. आईओ
D. चंद्रमा
Ans: A
Explanation: ओबेरॉन अरुण (युरेनस) ग्रह का एक उपग्रह है। इसकी खोज 1787 में विलियम हर्शेल द्वारा की गयी थी। इसलिए, A सही विकल्प है।
6. निम्नलिखित में से कौन चन्द्रमा की उच्तम चोटी है?
A. माउंट लिबनिट्ज
B. माउंट इवालो
C. माउंट फोब्स
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: A
Explanation: चंद्रमा पर सबसे ऊँचा पर्वत लिबनिट्ज पर्वत है। जिसकी ऊँचाई 35000 फीट है। इसलिए, A सही विकल्प है।
7. 21 जुलाई 1969 को अमेरिकन मिशन अपोलो 11 के कमांडर के रूप में चंद्रमा पर चलने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
A. यूरी गगारिन
B. नील आर्मस्ट्रांग
C. जेएफ केनेडी
D. माइकल कॉलिन्स
Ans: B
Explanation: नील एल्डन आर्मस्ट्रांग एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। इसलिए, B सही विकल्प है।
सूर्य और चन्द्र ग्रहण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
8. निम्नलिखित से कौन सा क्रम प्राकृतिक उपग्रह का सही क्रम (सबसे बड़ा से छोटा) है?
A. ओबेरॉन <रिया < टाइटेनिया
B. ओबेरॉन> रिया> टाइटेनिया
C. ओबेरॉन < टाइटेनिया <रिया
D. रिया < टाइटेनिया <ओबेरॉन
Ans: A
Explanation: प्राकृतिक उपग्रह का सही क्रम (सबसे बड़ा से छोटा): ओबेरॉन <रिया <टिटानिया। इसलिए A सही विकल्प है।
9. निम्नलिखित में से कौन वरूण ग्रह (नेप्च्यून) का सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है?
A. टाइटन
B. आईओ
C. यूरोपा
D. ट्राइटन
Ans: D
Explanation: ट्राइटन सौर मण्डल के आठवे ग्रह वरुण (नॅप्टयून) का सबसे बड़ा उपग्रह है और हमारे सौर मण्डल के सारे प्राकृतिक उपग्रहों में से सातवा सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है। 10 अक्टूबर 1846 को अंग्रेजी खगोलविद विलियम लेसेल द्वारा इसकी खोज की गई थी। इसलिए D सही विकल्प है।
10. निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक उपग्रह सभी प्राकृतिक उपग्रहों में उच्चतम घनत्व वाला है, और सौर मंडल में किसी ज्ञात प्राकृतिक उपग्रह का ढाँचा पृथ्वी, शुक्र और मंगल जैसे पत्थरीले ग्रहों से मिलता-जुलता है?
A. टाइटन
B. आईओ
C. यूरोपा
D. ट्राइटन
Ans: B
Explanation: आयो या आईओ (Io), हमारे सौर मण्डल के पाँचवे ग्रह बृहस्पति का तीसरा सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का चौथा सब से बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है। इसका ढाँचा पृथ्वी, शुक्र और मंगल जैसे पत्थरीले ग्रहों से मिलता-जुलता है। इसके बहरी भाग में सिलिकेट और भीतरी भाग में लोहा या लोहे और गंधक (सलफ़र) का मिश्रण पाया गया है। गैलिलेओ यान से मिली जानकारी के अनुसार सतह के नीचे एक पिघले पत्थर (मैग्मा) की 50 किमी मोटी तह होने की सम्भावना है जिसका तापमान 1,200 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास है। इसलिए B सही विकल्प है।
ब्रह्मांड की सामान्य अवधारणाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation