This is an archived article last updated on Feb 8, 2024. The information may be outdated.

Happy Propose Day Shayari 2024: इस प्रपोज डे इन शायरी से जीतें अपने पार्टनर का दिल

Last Updated: Feb 8, 2024, 01:04 IST

Happy Propose Day Shayari 2024: वेलेंटाइन वीक का आगाज हो गया है। इस कड़ी में 7 फरवरी का दिन रोज डे के रूप में मनाया गया है। वहीं, 8 फरवरी को प्रपोज डे है। हालांकि, किसी शख्स के सामने अपनी भावनाओं को रखना इतना आसान काम नहीं है। यही वजह है कि लोग शायरी के माध्यम से अपनी बातों को सामने वाले तक पहुंचाने का जरिया बनाते हैं। इस लेख में हमने कुछ शायरी दी है, जिनके माध्यम से आप अपनी बात रख सकते हैं। 

प्रपोज डे पर शायरी
प्रपोज डे पर शायरी

Happy Propose Day Shayari 2024: फरवरी का दूसरा सप्ताह चल रहा है और वेलेंटाइन वीक का भी आगाज हो गया है। इस कड़ी में सात फरवरी को रोज डे के रूप में पहला दिन का जश्न मनाया गया है। अब 8 फरवरी को प्रपोज डे है। हालांकि, किसी के सामने अपनी भावनाओं को रखना इतना आसान काम नहीं है। ऐसे में लोग शायरी भी एक माध्यम के रूप में चुनते हैं और अपने चाहने वाले तक अपनी बात को पहुंचाते हैं। इस वेलेंटाइन वीक हम आपके लिए कुछ शायरी लाए हैं, जिन्हें हम इस लेख के माध्यम से पेश कर रहे हैं। 

  

-ये कहना था उन से मोहब्बत है मुझ को

ये कहने में मुझ को ज़माने लगे हैं 

ख़ुमार बाराबंकवी

 

-दिल पे कुछ और गुजरती है, मगर क्या कीजे
लफ़्ज़ कुछ और ही इज़हार किए जाते हैं
जलील 'आली'

-इश्क़ के इज़हार में हर-चंद रुस्वाई तो है
पर करूं क्या, अब तबीअत आप पर आई तो है
अकबर इलाहाबादी

-मुझे अब तुम से डर लगने लगा है
तुम्हें मुझ से मोहब्बत हो गई क्या
जौन एलिया

-तुझ से किस तरह मैं इज़हार-ए-तमन्ना करता
लफ़्ज़ सूझा तो मआ'नी ने बग़ावत कर दी
अहमद नदीम क़ासमी

-एक दिन कह लीजिए, जो कुछ है दिल में आप के
एक दिन सुन लीजिए, जो कुछ हमारे दिल में है
जोश मलीहाबादी

-सब कुछ हम उन से कह गए, लेकिन ये इत्तिफ़ाक़
कहने की थी, जो बात वही दिल में रह गई
जलील मानिकपूरी

-कोई मिला ही नहीं, जिस से हाल-ए-दिल कहते
मिला तो रह गए लफ़्ज़ों के इंतिख़ाब में हम
-अलीना इतरत

 

-कीजे इज़हार-ए-मोहब्बत चाहे जो अंजाम हो
ज़िंदगी में ज़िंदगी जैसा कोई तो काम हो
-प्रियंवदा इल्हान

 

-आपसे मिलकर न दिन का पता है और न रात, बस गाफिल समझ लिजिए

आपसे इश्क किया है हमनें, अपने इश्क के काबिल समझ लिजिए

-कुमार

 

पढ़ेंः Happy Rose Day Shayari 2024: रोज डे पर इन शायरी से अपने पार्टनर तक पहुंचाएं अपनी बात

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 8, 2024, 01:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News