This is an archived article last updated on Feb 7, 2024. The information may be outdated.

Happy Rose Day Shayari 2024: रोज डे पर इन शायरी से अपने पार्टनर तक पहुंचाएं अपनी बात

Last Updated: Feb 7, 2024, 11:19 IST

Happy Rose Day Shayari 2024: फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है। इसके साथ ही वेलेंटाइन वीक का भी आगाज हो गया है, जो कि प्रेम का सप्ताह है। इस सप्ताह की शुरुआत रोज डे से हो रही है, जिसके तहत आप अपने खास व्यक्ति को फूल देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इस लेख के माध्यम से हमने कुछ शायरी साझा की है, जिन्हें आप फूल के साथ पेश कर सकते हैं।  

रोड डे पर शायरी
रोड डे पर शायरी

Happy Rose Day Shayari 2024: फरवरी का एक सप्ताह बीत चुका है और दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है। हालांकि, दूसरा सप्ताह बेहद खास है, क्योंकि यह सप्ताह प्रेम का सप्ताह कहा जाता है। इस सप्ताह में अलग-अलग दिन का अपना महत्व है।

इस कड़ी में 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत रोज डे से हो रही है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम रोज डे पर कुछ शायरी साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने बेहद खास इंसान को भेजकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।  

 

Happy Rose Day Shayari 2024: रोज डे पर आधारित शायरी

 

-फिजाओं का मौसम जाने के बाद बहारों का मौसम आया
गुलाब से गुलाब का रंग तेरे गालों पर आया
तेरे नैनो ने काली घटा का जब काजल लगाया
असर यूं हुआ कि नशा मेरी आखों में आया
Happy Rose Day !

 

-मेरी ज़िंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम
मिले जिंदगी में हज़ारों मुझे
पर उन हज़ारों की भीड़ में
महकता हुआ प्यारा-सा गुलाब हो तुम !

Happy Rose Day !

 

-बड़े ही चुपके से भेजा था,
मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब
कम्बख्त उसकी खुशबू ने
सारे शहर में हंगामा कर दिया !
Happy Rose Day !

 

-तुम्हारी अदा का क्या जवाब दूं,
क्या खूबसूरत-सा उपहार दूं,
कोई तुमसे प्यारा गुलाब होता, तो लाते,
जो खुद गुलाब है, उसको क्या गुलाब दूं।
Happy Rose Day !

 

-जिसे पाया न जा सके, वो जनाब हो तुम, मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम
लोग चाहे कुछ भी कहें, लेकिन मेरी जिंदगी का एक सुन्दर-सा गुलाब हो तुम।
Happy Rose Day !

-गुलाब प्यार की भाषा जानते हैं,
हम जो नहीं बोल पाते वो गुलाब कह देते हैं।
इस गुलाब को मेरे प्यार के संकेत के रूप में लें,
Happy Rose Day !

 

-फूल टूट कर भी खुशबू देता है
आपका साथ अच्छी यादें देता है।
हर शख्स का अपना अंदाज है,
कोई जिंदगी में प्यार तो,
कोई प्यार में जिंदगी देता है।
Happy Rose Day !

 

-जब कर्ज प्यार का हो, तो उसमें मूल नहीं दिया जाता,

जिससे महकता हो सारा जमाना, उसे फूल नहीं दिया जाता

Happy Rose Day !

 

जो हकीकत है,  उसका ख्वाब से क्या लेना-देना

तुमसे महकता है जहां मेरा, मुझे गुलाब से क्या लेना देना

Happy Rose Day !

 

पढ़ेंः क्या होती है समान नागरिक संहिता(UCC), जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 7, 2024, 01:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News