This is an archived article last updated on Feb 6, 2024. The information may be outdated.

क्या होती है समान नागरिक संहिता(UCC), जानें

Last Updated: Feb 6, 2024, 18:30 IST

समान नागरिक संहिता (UCC) को हमारे संविधान में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के अनुच्छेद 44 के तहत परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि इसका अर्थ है एक देश एक नियम। आइए समान नागरिक संहिता और इसके फायदे और नुकसान के बारे में और जानें।    

समान नागरिक संहिता
समान नागरिक संहिता

समान नागरिक संहिता: समान नागरिक संहिता धर्म की परवाह किए बिना सभी नागरिकों के व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने के लिए कानूनों का एक सेट रखती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि उनके मौलिक और संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हैं।

 

पढ़ेंः किसने बनाया था भारत का पहला नक्शा, जानें

 

यूसीसी फुल फॉर्म

यूसीसी का मतलब समान नागरिक संहिता है।

समान नागरिक संहिता का अर्थ

समान नागरिक संहिता कानूनों के एक सामान्य समूह को संदर्भित करती है, जो भारत के सभी नागरिकों पर विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार के संबंध में लागू होती है। ये कानून भारत के नागरिकों पर धर्म और लिंग रुझान के बावजूद लागू होते हैं।

क्या आप जानते हैं:

गोवा में एक समान पारिवारिक कानून है, इस प्रकार यह एकमात्र भारतीय राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता है और 1954 का विशेष विवाह अधिनियम किसी भी नागरिक को किसी विशेष धार्मिक व्यक्तिगत कानून के दायरे से बाहर शादी करने की अनुमति देता है।

समान कानूनों की उत्पत्ति

ब्रिटिश सरकार ने 1840 में लेक्स लोकी की रिपोर्ट के आधार पर अपराधों, सबूतों और अनुबंधों के लिए एक समान कानून बनाए थे, लेकिन हिंदुओं और मुसलमानों के व्यक्तिगत कानूनों को उन्होंने जानबूझकर कहीं छोड़ दिया था।

दूसरी ओर ब्रिटिश भारत न्यायपालिका ने ब्रिटिश न्यायाधीशों द्वारा हिंदू, मुस्लिम और अंग्रेजी कानून को लागू करने का प्रावधान किया। साथ ही उन दिनों सुधारक महिलाओं द्वारा मूलतः धार्मिक रीति-रिवाजों जैसे सती आदि के तहत किये जाने वाले भेदभाव के विरुद्ध कानून बनाने के लिए आवाज उठा रहे थे।

संविधान सभा की स्थापना की गई थी, जिसमें दोनों प्रकार के सदस्य शामिल थे: वे जो समान नागरिक संहिता को अपनाकर समाज में सुधार चाहते थे जैसे डॉ. बी. आर अम्बेडकर और अन्य मुस्लिम प्रतिनिधि थे, जिन्होंने व्यक्तिगत कानूनों को कायम रखा।

साथ ही समान नागरिक संहिता के समर्थकों का संविधान सभा में अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा विरोध किया गया था। परिणामस्वरूप, डीपीएसपी (राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत) के भाग IV में अनुच्छेद 44 के तहत संविधान में केवल एक पंक्ति जोड़ी गई है।

इसमें कहा गया है कि "राज्य पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा"। चूंकि, इसे डीपीएसपी में शामिल किया गया है, इसलिए वे न तो अदालत में लागू करने योग्य हैं और न ही कोई राजनीतिक विसंगति इससे आगे बढ़ पाई है। 

अब आर्टिकल 25 को UCC के साथ समझना जरूरी है

अनुच्छेद 25 में अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म के मुक्त पेशे, अभ्यास और प्रचार की स्वतंत्रता बताई गई है। इसलिए, यूसीसी को लोगों पर जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता। क्योंकि, तब यह स्पष्ट रूप से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन होगा।

इसलिए, यूसीसी और पर्सनल लॉ का सह-अस्तित्व होना चाहिए। यूसीसी और कुछ नहीं, बल्कि सभी मौजूदा व्यक्तिगत कानूनों के लिए आधुनिक और प्रगतिशील पहलुओं का समावेश है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी के अंतिम मसौदे को मंजूरी दे दी है, जो राज्य में सभी समुदायों के लिए समान नागरिक कानून का प्रस्ताव करता है और इसे मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया है।  चार खंडों और 740 से अधिक पृष्ठों वाली एक मसौदा रिपोर्ट एक समूह द्वारा बनाई गई थी, जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल शामिल थे।

यूसीसी उत्तराखंड 2024 विधेयक में कथित तौर पर बाल विवाह और बहुविवाह को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के सुझाव हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेटों और बेटियों के लिए समान संपत्ति का अधिकार, वैध और नाजायज बच्चों के बीच अंतर को समाप्त करना, मृत्यु के बाद समान संपत्ति का अधिकार और गोद लिए गए और जैविक बच्चों को शामिल करना विधेयक के कुछ प्रमुख तत्व हैं। 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य में है देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 6, 2024, 18:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News