हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024: हिंदी दिवस पर लोकप्रिय नारे और प्रसिद्ध कोट्स

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024: हर साल भारत में 14 सिंतबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिन हिंदी के सम्मान का प्रतीक है, जो कि हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिलने के लिए मनाया जाता है। 

Sep 14, 2024, 11:51 IST
हिंदी दिवस 2024 कोट्स्
हिंदी दिवस 2024 कोट्स्

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024: हर साल भारत में 14 सिंतबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिन हिंदी के सम्मान का प्रतीक है, जो कि हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिलने के लिए मनाया जाता है।

इस दिन देशभर के दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और हिंदी की महत्ता का अहसास कराया जाता है। भारत में 53 करोड़ से अधिक लोग हिंदी भाषा में बात करते हैं, जो कि एक बड़ी संख्या है।

वहीं, भारत में हिंदी भाषा ऐसी भाषा है, जिसे सबसे अधिक पढ़ा और लिखा जाता है। इस कड़ी में यह भारत के महत्त्वपूर्ण दिवसों में शामिल है। इस लेख में हम हिंदी दिवस पर प्रसिद्ध उद्धरण और लोकप्रिय नारों के बारे में जानेंगे, जिन्हें आप अपनों के साथ साझा कर सकते हैं। 

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024: हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं

-इस हिंदी दिवस आपको ढेरों शुभकामनाएं। अपनी मन की भाषा हिंदी को बोलने और पढ़ने में शर्म महसूस न करें।

-वह हिंदी भाषा ही है, जिसमें हम अपने मन के विचारों को ठीक से प्रकट कर सकते हैं। ऐसे में शान से हिंदी बोलिए और सम्मान से हिंदी पढ़िएं।

-आइए हम सब अपनी हिंदी भाषा पर गर्व करें और इस दिवस को धूमधाम से मनाएं!

-जब तक हिंदी को गरीबों की ताकत नहीं बनाया जाएगा, तब तक देश को गरीबी से मुक्ति नहीं मिलेगी। हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!

-हर दिन सुंदर हिंदी साहित्य का जश्न मनाएं! हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

-हिंदी हैं हम और हिंद वतन हमारा,  यह हिंदी दिवस रहे तुम्हारे लिए सबसे प्यारा। हिंंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

-हिंदी  हमारी आधिकारिक भाषा है, जो कि हमारी मन की भाषा भी है। यह संवाद नहीं, बल्कि अहसास के आदान-प्रदान का प्रतीक है। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।  

Hindi Diwas 2024 Theme: क्या है हिंदी दिवस की थीम

हर साल हिंदी दिवस की थीम बदलती रहती है। इस कड़ी में इस बार भी हिंदी दिवस की अलग रखी गई है। इस साल हिंदी दिवस की थीम हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमता तक है। 

Hindi Diwas 2024 Slogans : लघु एवं लोकप्रिय नारे

-अपनी सांस्कृतिक धरोहर हिन्दी को अपनाएं।

-हिंदी बोलने पर गर्व है, हमारी पहचान है।

-हिंदी हैं हम!

-हिंदी को बचाओ, अपनी विरासत को बचाओ।

-हिन्दी के माध्यम से अनेकता में एकता।

-हिंदी बोलो, दिलों को जोड़ो।

-हिंदी दिवस: अपनी भाषा को संजोने का दिन।

-हिन्दी भाषा, वैश्विक प्रतिध्वनि।

-हिन्दी के माध्यम से सशक्त बनें, भारत को सशक्त बनाएं।

-हिंदी दिवस: आइए भाषाई सद्भाव का जश्न मनाएं।

Hindi Diwas 2024 Quotes: प्रसिद्ध उद्धरण

-"हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।" - कमलापति त्रिपाठी

-"हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सबसे सरल स्रोत है" - सुमित्रानंदन पंत

-"अगर हमें सभी भारतीय भाषाओं के लिए एक ही लिपि की आवश्यकता है, तो वह देवनागरी है" - न्यायमूर्ति कृष्णस्वामी अय्यर

-"हिंदी के प्रचार-प्रसार और विकास को कोई नहीं रोक सकता।" - पं. गोविंद बल्लभ पंत

पढ़ेंः Hindi Diwas 2024: भारत के अलावा इन देशों की आधिकारिक भाषा है हिंदी, यहां देखें लिस्ट

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News