भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में 95 रनों की पारी खेली. भारत ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया. भारत अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है.
विराट कोहली इस मैच में अपने 49वें वनडे शतक से चुक गए. यह पहला मौका नहीं है जब विराट नर्वस 90 का शिकार हुए है. चलिये जाने विराट अपने करियर में कितनी बार नर्वस 90 के शिकार हुए है. विराट इस वर्ल्ड कप में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है.
WHAT. A. KNOCK 🫡👑
— BCCI (@BCCI) October 22, 2023
Virat Kohli departs after a marvellous 95(104) 👏👏#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/RxXFNTnGKE
49वें शतक से चुके विराट:
विराट धर्मशाला में खेले गए मैच में अपने 49वें वनडे शतक से चुक गए. यदि विराट शतक बनाने में कामयाब हो गए होते तो विराट महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते, जिनके वनडे में 49 शतक है.
इसे भी पढ़ें:
ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
विराट कितनी बार हुए नर्वस 90 के शिकार:
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 34 वर्षीय विराट ने 104 गेंदों में 95 रन बनाये. इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा 8वीं बार हुआ है जब कोहली 90-100 के बीच में आउट हुए है. विराट वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 बार और टेस्ट क्रिकेट में 2 बार 90-100 के बीच में आउट हुए है.
इसे भी पढ़ें:
जानें ODI Cricket World Cup 2023 का Golden Ticket क्यों है इतना खास?
ODI World Cup के इतिहास में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें
किस टीम के खिलाफ सर्वाधिक बार हुए नर्वस 90 के शिकार:
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली दो बार वेस्ट इंडीज़ और दो बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नर्वस 90 के शिकार हो चुके है. वहीं विराट इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक बार 90-100 के बीच में आउट हो चुके है.
विराट के नर्वस 90 मैच की लिस्ट:
क्रम संख्या | रन | गेंद | बनाम | पारी | फॉर्मेट |
1 | 91 | 102 | बांग्लादेश | 2 | वनडे |
2 | 94 | 104 | वेस्टइंडीज़ | 1 | वनडे |
3 | 99 | 100 | वेस्टइंडीज़ | 1 | वनडे |
4 | 96 | 193 | साउथ अफ्रीका | 3 | टेस्ट |
5 | 91 | 97 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | वनडे |
6 | 92 | 107 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | वनडे |
7 | 97 | 152 | इंग्लैंड | 1 | टेस्ट |
8 | 95 | 104 | न्यूजीलैंड | 2 | वनडे |
सचिन कितनी बार हुए है नर्वस 90 के शिकार:
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक बार नर्वस 90 के शिकार शिकार हुए है. सचिन तेंदुलकर 18 बार वनडे में और टेस्ट क्रिकेट में 10 बार नर्वस 90 के शिकार हुए है. ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम नर्वस नाइंटीज़ में आउट हुए बिना करियर में सर्वाधिक विश्व शतक बनाने का रिकॉर्ड है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation