ICC Women's World Cup Final 2025: किस दिन और कहां खेला जायेगा फाइनल, यहाँ देखें डिटेल्स
ICC Women's World Cup Final 2025: ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर (रविवार) को डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला जाएगा। फाइनल में भारत महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से होगा। मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, टॉस 2:30 बजे होगा।
ICC Womens World Cup 2025: ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। यह रोमांचक फाइनल डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में आयोजित होगा। फाइनल में भारत महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भिड़ेंगी। भारत महिला टीम तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2005 और 2017 में टीम फाइनल में रनर-अप रही थी।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 30 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई में मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
ICC Womens World Cup 2025 Final हाई लाइट्स
-
तारीख: 2 नवंबर 2025 (रविवार)
-
स्थान: डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई
-
टीम: भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला
-
टॉस का समय: दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
-
मैच शुरू होने का समय: दोपहर 3:00 बजे (IST)
-
टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत)
-
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
भारत का ऐतिहासिक सफर:
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप में 200+ रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया।
-
इससे पहले किसी भी नॉकआउट मैच में केवल इंग्लैंड महिला टीम ने 2017 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 219 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था।
-
भारत का 341/5 का स्कोर इस विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा रन-चेज़ है, पहले स्थान पर खुद भारत का 369 ऑल आउट (इसी टीम के खिलाफ दिल्ली में पिछले महीने) है।
-
भारत का इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन-चेज़ 265 रन (मैकाय, 2021) में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही था।
अब सबकी निगाहें नवी मुंबई पर टिकी हैं, जहां भारत महिला टीम अपने पहले विश्व कप खिताब की तलाश में इतिहास रचने उतरेगी।
भारतीय महिला टीम वनडे विश्व कप 2025:
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारत महिला क्रिकेट टीम (India Women’s Team) की खिलाड़ियों के नाम आप यहां देख सकते है।
शैफाली वर्मा – बल्लेबाज
स्मृति मंधाना – बल्लेबाज
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
जेमिमा रॉड्रिग्स – बल्लेबाज
अमनजोत कौर – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
दीप्ति शर्मा – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
ऋचा घोष (विकेटकीपर) – विकेटकीपर बल्लेबाज
राधा यादव – गेंदबाज
क्रांति गौड़ – गेंदबाज
श्री चरनी – गेंदबाज
रेणुका सिंह ठाकुर – गेंदबाज
स्नेह राणा – गेंदबाजी ऑलराउंडर
अरुंधति रेड्डी – गेंदबाज
हर्लीन देओल – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
उमा चेत्री – विकेटकीपर बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ICC महिला वनडे विश्व कप 2025:
आप यहां दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का फुल स्क्वाड देख सकते है-
बल्लेबाज (Batters):
-
लॉरा वूल्वार्ड्ट (कप्तान) – बल्लेबाज
ऑलराउंडर (All-rounders):
-
नादिन डी क्लर्क – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
-
एनेरी डर्कसेन – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
-
एनेके बॉश – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
-
नोंदुमिसो शांगासे – बल्लेबाजी ऑलराउंडर
-
मरीज़ाने कैप – गेंदबाजी ऑलराउंडर
-
सुने लूस – गेंदबाजी ऑलराउंडर
-
क्लोए ट्रायन – गेंदबाजी ऑलराउंडर
विकेटकीपर (Wicket Keepers):
-
सीनालो जाफ्टा – विकेटकीपर बल्लेबाज
-
टैज़मिन ब्रिट्स – विकेटकीपर बल्लेबाज
-
कराबो मेसो – विकेटकीपर बल्लेबाज
गेंदबाज (Bowlers):
-
नोंकुलुलेको म्लाबा – गेंदबाज
-
मसाबाटा क्लास – गेंदबाज
-
अयाबोंगा खाका – गेंदबाज
-
तूमी सेखुखुने – गेंदबाज
कहां स्थित हैं भारत की 7 सबसे पुरानी गुफा चित्रकलाएं? जानें सभी नाम यहाँ
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.