This is an archived article last updated on Nov 15, 2024. The information may be outdated.

INDIA vs SA: साल के आखिरी T20I मैच में संजू और तिलक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, देखें सभी यहां

Last Updated: Nov 15, 2024, 23:19 IST

INDIA vs SA: साल 2024 का आखिरी टी20 मुकाबला भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में यादगार बना दिया. संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने छक्कों और चौकों की बारिश करते हुए न केवल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए. दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी और भारत का प्रदर्शन इतिहास में दर्ज हो गया. यहां देखें सभी रिकॉर्ड.      

INDIA vs SA: जोहान्सबर्ग की भारी दर्शक भीड़ के सामने संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने ऐसा खेल दिखाया जो इतिहास में दर्ज हो गया.
INDIA vs SA: जोहान्सबर्ग की भारी दर्शक भीड़ के सामने संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने ऐसा खेल दिखाया जो इतिहास में दर्ज हो गया.

हाईलाइट्स:

  • 210 रन की साझेदारी: संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने टी20I में भारत के लिए नई ऊंचाई तय की.
  • 283/1: भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर.
  • लगातार टी20 पारियों में शतक: गुस्ताव मैक्योन, रिली रूसो, फिल सॉल्ट के बाद अब संजू सैमसन और तिलक वर्मा.

जोहान्सबर्ग की भारी दर्शक भीड़ के सामने संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने ऐसा खेल दिखाया जो इतिहास में दर्ज हो गया. दोनों ने मिलकर रिकॉर्डतोड़ 210* रन की नाबाद साझेदारी की. छक्कों की बौछार और चौकों की बारिश ने दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

यह भी देखें: 

[Latest] T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है? देखें पूरी लिस्ट

india vs sa: रिकॉर्ड्स की झड़ी: 

जोहान्सबर्ग में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट का नया अध्याय लिखा है. दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी, छक्कों की बारिश और ऐतिहासिक साझेदारी के साथ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए. संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शानदार पारियों ने भारतीय क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ा है.

सबसे बड़ी साझेदारी (210)*

  • किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी.
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम की सबसे बड़ी साझेदारी.
  • दूसरे विकेट या उससे नीचे के लिए किसी भी टीम की टी20I में सबसे बड़ी साझेदारी.

लगातार टी20I पारियों में शतक: 

टी20I क्रिकेट में लगातार शतक जमाने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने नया मुकाम हासिल किया. इससे पहले गुस्ताव मैक्योन, रिली रूसो, और फिल सॉल्ट ने यह उपलब्धि हासिल की थी. जोहान्सबर्ग में संजू और तिलक ने धमाकेदार बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

खिलाड़ी 

शतक 

बनाम 

स्थान

साल

गुस्ताव मैक्योन

2

स्विट्ज़रलैंड

वॉर्नडॉर्फ

2022

रिली रूसो

2

भारत

इंदौर

2022

फिल सॉल्ट

2

पाकिस्तान

लाहौर

2022

संजू सैमसन

2

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2024

तिलक वर्मा

2

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2024

टी20I में 10 ओवर के बाद भारत का सबसे बड़ा स्कोर:

स्कोर

विकेट

बनाम

स्थान

साल

152/1

1

बांग्लादेश

हैदराबाद

2024

129/1

1

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2024

117/0

0

श्रीलंका

इंदौर

2017

टी20I में फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे बड़ा स्कोर:

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 297/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो किसी भी फुल मेंबर टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर है. यह रिकॉर्ड 2024 में बना था. 283/1 भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

स्कोर

टीम

बनाम

स्थान

साल

297/6

भारत

बांग्लादेश

हैदराबाद

2024

283/1

भारत

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2024

278/3

अफगानिस्तान

आयरलैंड

देहरादून

2019

267/3

इंग्लैंड

वेस्टइंडीज

तारौबा

2023

टी20I में 200 रन सबसे कम ओवर में:

ओवर

टीम

बनाम

स्थान

साल

13.5

दक्षिण अफ्रीका

वेस्टइंडीज

सेंचुरियन

2023

13.6

भारत

बांग्लादेश

हैदराबाद

2024

14.1

भारत

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2024

यह भी देखें:

T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

T20I में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 15, 2024, 23:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News