जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. वोटों की गिनती अभी भी जारी है. अब तक BJP ने 9 सीटें जीती हैं, जबकि नेशनल कांफ्रेंस (NC) ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है, यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी है.
BJP ने बसोहली, जम्मू उत्तर, जम्मू पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनानी और बिलावर सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, नेशनल कांफ्रेंस ने गुरेज, ज़ादिबल, हज़रतबल और डी.एच.पोरा सीटों पर विजय पाई है। कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन ने अब तक 90 में से 52 सीटों पर बढ़त बनाई है. BJP 27 सीटों पर आगे चल रही है। महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) को इस बार बड़ा झटका लगा है और वह केवल 2 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अन्य पार्टियां 8 सीटों पर आगे हैं.
यह भी पढ़ें: Haryana BJP Candidate List 2024: सभी 90 बीजेपी उम्मीदवारों के नाम और नतीजे यहां देखें
इस बार जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को संपन्न हुए. कुल मतदाता प्रतिशत 63.88% रहा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में अधिक है, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनावों के 65.52% से कम है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 विजेता लिस्ट:
BJP ने अभी तक 9 सीटें जीत चुकी है, वहीं नेशनल कांफ्रेंस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, यहां देखते रहे लेटेस्ट अपडेट.
पार्टी का नाम | जीते | आगे | कुल |
भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी | 9 | 20 | 29 |
जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस - JKN | 6 | 35 | 41 |
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी - JKPDP | 1 | 3 | 4 |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - INC | 0 | 5 | 5 |
जम्मू और कश्मीर पीपुल कांफ्रेंस - JPC | 0 | 1 | 1 |
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - CPI(M) | 0 | 1 | 1 |
आम आदमी पार्टी - AAAP | 0 | 1 | 1 |
निर्दल- IND | 2 | 6 | 8 |
कुल | 18 | 72 | 90 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation