IPl 2023: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी मैच खेलकर अलविदा कह दिया है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी मैच के बाद मैदान में घूमकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया है। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस की तरफ कुछ टी-शर्ट फेंकने के साथ कुछ बॉल को भी पहुंचाया। वहीं, इस बीच उनके पास क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर भी पहुंचे और अपनी शर्ट पर उनसे ऑटो-ग्राफ लिया। इस लेख के माध्यम से हम आईपीएल मैचों में महेंद्र सिंह धोनी के सफर को लेकर जानेंगे।
कब किया था आईपीएल में डेब्यू
7 जुलाई , 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल मैचों में अपनी शुरुआत साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स से की थी। तब उन्होंने उस सीजन में कुल 16 मैच खेलकर कुल 414 रन बनाए थे। इस सीजन में वह कुल चार बार नॉट आउट रहे थे व उनका अधिकतम स्कोर 65 था। उन्होंने इस सीजन में 15 छक्के लगाए थे। पूरे सीजन में उन्होंने 38 चौके लगाए थे।
2009 में बनाए 332 रन
धोनी ने साल 2009 में कुल 14 मैच खेले थे, जिसमें से वह 5 बार नॉट आउट रहे थे। उन्होंने इस सीजन में कुल 332 रन बनाए थे। इस सीजन में उनका अधिकतम स्कोर 58 था। उन्होंने इस सीजन में 22 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
2010 में बनाए 287 रन
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में 13 मैच खेले और दो बार नॉट आउट रहे। उन्होंने इस सीजन में कुल 287 रन बनाए थे। वहीं, उनका अधिकतम स्कोर 66 था व इस सीजन में उन्होंने 26 चौके 8 छक्के लगाए थे।
2011 में खेले 16 मैच
धोनी ने साल 2011 में कुल 16 मैच खेले थे। इस सीजन में उन्होंने 392 रन बनाए थे और उनका अधिकतम स्कोर 70 था। इसके साथ ही उन्होंने 25 चौके के साथ 23 छक्के लगाकर दमदार पारी के साथ सीजन खेला था।
2012 में बनाए 358 रन
इस सीजन में धोनी ने कुल 19 मैच खेले थे और पांच बार नॉट आउट रहे थे। उन्होंने कुल 358 रन बनाए थे। वहीं, उन्होंने इस सीजन में कुल 26 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
पढ़ेंः IPL 2023: आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
2013 में बनाए 461 रन
धोनी ने इस सीजन में कुल 18 मैच खेलकर 461 रन बनाए थे। वह इन 18 मैचों में कुल पांच बार नॉट आउट रहे थे। इसके साथ ही इस सीजन में 32 चौके और 25 छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम रहा था।
2014 में बनाए 371 रन
धोनी ने साल 2014 में कुल 16 मैच खेलकर 371 रन बनाए थे। इस सीजन में उनका अधिकतम स्कोर 57 था। वहीं, उन्होंने इस सीजन में 22 चौके और 20 छक्के लगाए थे।
2015 में बनाए 372 रन
इस सीजन में धोनी ने कुल 17 मैच खेले थे और पांच बार नॉट आउट रहे थे। वहीं, उन्होंने कुल 372 रन बनाने के साथ 53 का अधिकतम स्कोर बनाया था। इस सीजन में उन्होंने 27 चौके और 17 छक्के लगाए थे।
2016 में बनाए 284 रन
इस सीजन में धोनी ने कुल 14 मैच खेलकर कुल 284 रन बनाए थे। उनका अधिकतम स्कोर 64 रहा था। उन्होंने 18 चौके और 14 छक्के लगाए थे।
2017 में बनाए 290 रन
महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में कुल 16 मैच खेलकर 290 रन बनाए थे। उन्होंने 61 रन का अधिकतम स्कोर बनाने के साथ 15 चौके और 16 छक्के लगाए थे।
2018 में बनाए थे 455 रन
इस सीजन में धोनी ने कुल 16 मैच खेलकर 455 रन बनाए थे। वहीं, वह 9 बार नॉट आउट रहे और 79 उनका अधिकतम स्कोर रहा था। इस सीजन में उन्होंने 24 चौके और 30 छक्के लगाए थे।
2019 में बनाए 416 रन
महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 के सीजन में कुल 416 रन बनाए थे। वह कुल 15 मैचों में सात बार नॉट आउट रहे थे। अधिकतम 84 स्कोर बनाने के साथ उन्होंने 22 चौके और 23 छक्के लगाए थे।
2020 में बनाए 200 रन
साल 2020 के सीजन में धोनी ने कुल 200 रन बनाए थे। वह कुल 14 मैच में 4 बार नॉट आउट रहे। इसके साथ ही उन्होंने 47 का अधिकतम स्कोर बनाने के साथ 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
2021 में बनाए 114 रन
इस सीजन में धोनी ने 16 मैच खेलने के साथ 114 रन बनाए थे। वहीं, इस सीजन में उनका अधिकतम स्कोर सिर्फ 18 है। धोनी ने इस सीजन में 12 चौके और 3 छ्क्के लगाए हैं।
2022 में बनाए 232 रन
साल 2022 के सीजन में धोनी ने सुधार करते हुए 14 मैचों में 232 रन बनाए थे। इस सीजन में वह सिर्फ 6 बार नॉट आउट रहे थे और 50 उनका अधिकतम स्कोर रहा था। इस सीजन में उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
2023 में बनाए 98 रन
साल 2023 के सीजन में धोनी ने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 98 रन बनाए हैं। इस बार के सीजन में उनका अधिकतम स्कोर 32 रहा है। उन्होंने 3 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि इस बार उन्हें 12 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation