खेलों की दुनिया से जुड़े भारत के सबसे बड़े पुरस्कार खेल रत्न समेत अर्जुन अवॉर्ड व द्रौणाचार्य अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साल 2024 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में मनु भाकर व डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।
वहीं, 32 खिलाड़ियों के नाम पर अर्जुन अवॉर्ड की मुहर लगी है। खास बात यह है कि पैरे-एथलेटिक्स से भी एक खिलाड़ी ने खेल रत्न के लिए अपना नाम पक्का किया है। वहीं, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न के लिए चुना गया है।
डी गुकेश हाल ही में दिसंबर में सिंगापुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने हैं। वहीं, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे। इसी प्रतियोगिता में हरमनप्रीत सिंह ने भारत को हॉकी में कांस्य पदक दिलाया था।
मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड
खिलाड़ी | खेल |
डी गुकेश | शतरंज |
मनु भाकर | शूटिंग |
प्रवीण कुमार | पैरा-एथलेटिक्स |
हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट
खिलाड़ी का नाम | खेल |
ज्योति याराजी | एथलेटिक्स |
अन्नू रानी | एथलेटिक्स |
नीतू | मुक्केबाजी |
स्वीटी बुरा | मुक्केबाजी |
वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
सलीमा टेटे | हॉकी |
अभिषेक | हॉकी |
संजय | हॉकी |
जरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
खजीत सिंह | हॉकी |
राकेश कुमार | पैरा-तीरंदाजी |
प्रीति पाल | पैरा-एथलेटिक्स |
जीवनजी दीप्ति | पैरा-एथलेटिक्स |
अजीत सिंह | पैरा-एथलेटिक्स |
सचिन सरजेराव खिलारी | पैरा-एथलेटिक्स |
धर्मबीर | पैरा-एथलेटिक्स |
प्रणव सूरमा | पैरा-एथलेटिक्स |
एच होकातो सेमा | पैरा-एथलेटिक्स |
सिमरन जी | पैरा-एथलेटिक्स |
नवदीप | पैरा-एथलेटिक्स |
नितेश कुमार | पैरा-बैडमिंटन |
थुलासिमथी मुरुगेसन | पैरा-बैडमिंटन |
नित्या मति सिवन | पैरा-बैडमिंटन |
मनीषा रामदास | पैरा-बैडमिंटन |
कपिल परमार | पैरा-जूडो |
मोना अग्रवाल | पैरा-शूटिंग |
रूबीना फ्रांसिस | पैरा-शूटिंग |
स्वप्निल रेश कुसले | शूटिंग |
सरबजोत सिंह | शूटिंग |
अभय सिंह | स्क्वैश |
साजन प्रकाश | तैराकी |
अमन | कुश्ती |
अर्जुन पुरस्कार(अजीवन 2024)
खिलाड़ी का नाम | खेल |
सुच्चा सिंह | एथलेटिक्स |
मुरलीकांत राजाराम पेटकर | पैरा-स्विमिंग |
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2024
कोच का नाम | खेल |
भाष राणा | पैरा-शूटिंग |
दीपाली देशपांडे | शूटिंग |
संदीप सांगवान | हॉकी |
एस मुरलीधरन | बैडमिंटन |
अरमांडो एग्नेलो कोलाको | फुटबॉल |
पढ़ेंः हर Hill Station पर क्यों होता है एक Mall Road, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation