भारत में बिहार राज्य का विशेष महत्व है। भगवान बुद्ध की धरती कहा जाने वाला बिहार अपने आप में कई सांस्कृतिक विरासतों को संजोए रखने के साथ अनूठी परंपराओं, धार्मिक नगरियों और समृद्ध इतिहास का घर है। भारत में दूसरे स्थान पर सबसे अधिक प्रशासनिक अधिकारी देने वाला यह राज्य विविध संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। आपने बिहार के अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
बिहार का परिचय
बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित राज्य है, जो कि नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। वहीं, यह पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। जनसंख्या के हिसाब से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। बिहार शब्द की उत्पत्ति की बात करें, तो इसे विहार शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ मोनेस्ट्री होता है।
भगवान बुद्ध से गहरा संबंध रखना वाला बिहार राज्य हिंदू, मुस्लिम, सिख और जैन धर्म में भी विशेष स्थान रखता है। सिखों के छठे गुरू गोबिंद सिंह का जन्म बिहार में ही हुआ था। वहीं, झारखंड पहले बिहार का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन साल 2000 में इस राज्य को अलग कर दिया गया।
बिहार का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है
बिहार के सबसे बड़े शहर की बात करें, तो बिहार सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, पटना शहर बिहार का सबसे बड़ा शहर है। वहीं, यह सिखों के छठे गुरू गुरू गोबिंद सिंह का जन्म स्थल भी है। ऐसे में इस शहर का महत्व और भी बढ़ जाता है।
शहर के बारे में परिचय
बिहार का पटना जिला 3202 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की आबादी की बात करें, तो वह 58,38,564(साल 2011) है, जिनमें से 30,78,512 पुरूष और 27,59,953 महिलाएं हैं। यहां कुल गांवों की बात करें, तो इनकी संख्या 1395 हैं। शहर में प्रमुख रूप से बोली जाने वाली भाषा हिंदी, ऊर्दू और मैथिली है। यहां 321 पंचायत और 23 प्रखंड हैं। यहां कुल 2 अस्पताल और 10 कॉलेज व विश्वविद्यालय हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation