उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी।
इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जहां कुछ जिलों में नगर निगम की व्यवस्था है, जिससे नगरीय प्रशासन को चलाने में मदद मिलती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं।
क्या होती है नगर निगम व्यवस्था
नगर निगम स्थानीय स्तर पर सरकार की शासन व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता है। नगर निगम के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य, गली और सड़कों का विकास, प्राथमिक शिक्षा, सफाई और गृह कर आदि जैसे प्रमुख सेवाएं आती हैं। नगर निगम का प्रमुख महापौर होता है, हालांकि अधिकांश राज्यों में शक्तियां नगर आयुक्त के पास हैं।
उत्तर प्रदेश में मौजूद कुल नगर निगम
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने नगर निगम मौजूद हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 17 नगर निगम मौजूद हैं।
कौन-कौन से जिलों में है नगर निगम व्यवस्था
-कानपुर
-लखनऊ
-गाजियाबाद
-आगरा
-वाराणसी
-प्रयागराज
-मेरठ
-बरेली
-अलीगढ़
-मुरादाबाद
-सहारनपुर
-गोरखपुर
-फिरोजाबाद
-मथुरा
-अयोध्या
-झांसी
-शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम कौन-सा है। आपको बता दें कि प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम कानपुर नगर निगम है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 29,20,067 दर्ज की गई थी। इस नगर निगम का गठन 1959 में किय गया था। आपको यह भी बता दें कि यह नगर निगम उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने तीन नगर निगमों में से एक है। इसके साथ के अन्य दो नगर निगम लखनऊ और प्रयागराज नगर निगम हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation