भारत में सबसे बड़ा किशमिश उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Feb 10, 2025, 14:13 IST

भारत में सूखे मेवों का अलग-अलग राज्यों में उत्पादन होता है। इसमें काजू और बादाम से लेकर किशमिश तक शामिल है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में कहां पर किशमिश का सबसे अधिक उत्पादन होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा किशमिश उत्पादक राज्य
सबसे बड़ा किशमिश उत्पादक राज्य

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। विविधता में यहां की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के साथ-साथ खान-पान भी शामिल है। वहीं, जब बात खान-पान की हो रही है, तो पौष्टिक गुणों के लिए विख्यात सूखे मेवों को नजरअंदाज कैसे किया जा सकता है।

देश के अलग-अलग भागों में सूखे मेवों का उत्पदान होता है, जिसके बाद इनकी आपूर्ति देशभर में करने के साथ-साथ विदेशों तक भी की जाती है, जिसमें काजू, बादाम, किशमिश व पिस्ता आदि शामिल है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक किशमिश का उत्पादन होता है। यदि आपको नहीं पता है, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

किशमिश के गुण 

किशमिश (सूखे अंगूर) न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके लाभ करे बारे में आयुर्वेद तथा आधुनिक विज्ञान में बताया गया है। किशमिश में प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं।

कितने प्रकार की होती है किशमिश 

किशमिश प्रमुख रूप से दो प्रकार की होती है।

बेदाना किशमिश 

बेदाना किशमिश बीज रहित अंगूरों से बनाई जाती है। बाजारों में इस किशमिश की मांग बनी रहती है। 

मनुका या मुन्नक्का किशमिश 

यह किशमिश का एक अन्य प्रकार है, जो कि बीज वाले अंगूरों से बनती है। कुछ लोग इस किशमिश को खाने में अधिक पसंद करते हैं।  

किशमिश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है

अब सवाल है कि भारत में किशमिश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह महाराष्ट्र राज्य है। भारत में होने वाले कुल किशमिश के उत्पादन में करीब 75 फीसदी किशमिश का उत्पादन सिर्फ महाराष्ट्र राज्य में ही होता है। 

इन राज्यों में भी होता है किशमिश का उत्पादन 

भारत में महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, कर्नाटक और राजस्थान में भी किशमिश का उत्पदान होता है। राजस्थान के बीकानेर और अलवर जिले में प्रमुख रूप से किशमिश का उत्पादन होता है। यहां से देश के अन्य शहरों में भी किशमिश की आपूर्ति की जाती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत का Tax Free राज्य कौन-सा है, यहां जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News