Republic Day 2023: इस साल गणतंत्र दिवस गुरुवार को मनाया जा रहा है. हर साल, इस दिन के सम्मान में सशस्त्र बलों द्वारा परेड आयोजित की जाती है. यह वह दिन है जब हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिससे भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति (President of Egypt) अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) शामिल होंगे.
भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु और लोकतांत्रिक देश है जिसने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू किया था. भारत के एक गणराज्य बनने की खुशी में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मनाया जाता है.
2020 में, भारत ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री, बोरिस जॉनसन को 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. UK फॉरेन ऑफिस के अनुसार यात्रा को रद्द करने का निर्णय COVID-19 महामारी के मद्देनजर लिया गया था.
प्रथम चार गणतंत्र दिवस परेड (1950 से 1954) समारोह विभिन्न स्थानों (लाल किला, रामलीला मैदान, इरविन स्टेडियम, किंग्सवे मार्ग) पर आयोजित कीए गए थे. लेकिन राजपथ पर पहली परेड, 1955 में आयोजित की गयी थी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद को बुलाया गया था.
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ‘सुकर्णो’ भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड (राजपथ पर नहीं) समारोह में पहले मुख्य अतिथि थे. अब तक यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के प्रतिनिधियों को सबसे अधिक 5-5 बार आमंत्रित किया गया है. आइये जानते हैं कि भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि कौन-कौन बन चुका है.
READ| गणतंत्र दिवस 2023: भारतीय गणतंत्र की यात्रा
गणतंत्र दिवस परेड में आने वाले सभी मुख्य अतिथियों की सूची (List of Chief Guests at Republic Day Parade)
वर्ष | अतिथि | देश |
1950 | राष्ट्रपति सुकर्णो | इंडोनेशिया |
1951 | राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह | नेपाल |
1952 | कोई निमंत्रण नहीं | --- |
1953 | कोई निमंत्रण नहीं | --- |
1954 | राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक | भूटान |
1955 | गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद | पाकिस्तान |
1956 | चांसलर ऑफ द एक्सचेकर आर ए बटलर
मुख्य न्यायाधीश कोटारो तनाका | यूनाइटेड किंगडम जापान |
1957 | रक्षा मंत्री जियोर्जी ज़ुकोव | सोवियत संघ |
1958 | मार्शल ये जियानयिंग | चीन |
1959 | ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप | यूनाइटेड किंगडम |
1960 | राष्ट्रपति क्लेमेंट वोरोशिलोव | सोवियत संघ |
1961 | क्वीन एलिजाबेथ II | यूनाइटेड किंगडम |
1962 | प्रधान मंत्री विगगो कैंपमैन | डेनमार्क |
1963 | राजा नोरोडोम सिहानोक | कंबोडिया |
1964 | रक्षा स्टाफ के प्रमुख लॉर्ड लुईस माउंटबेटन | यूनाइटेड किंगडम |
1965 | खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद | पाकिस्तान |
1966 | कोई निमंत्रण नहीं | --- |
1967 | राजा मोहम्मद ज़हीर शाह | अफ़ग़ानिस्तान |
1968 | प्रधानमंत्री अलेक्सी कोसियगिन | सोवियत संघ |
राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो | एसएफआर यूगोस्लाविया | |
1969 | बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव | बुल्गारिया |
1970 | बेल्जियम के राजा बौदौइन | बेल्जियम |
1971 | राष्ट्रपति जूलियस न्येरे | तंजानिया |
1972 | प्रधान मंत्री सीवोसागुर रामगुलाम | मॉरीशस |
1973 | राष्ट्रपति मोबुतु सेसे सेको | जायरे |
1974 | राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो | यूगोस्लाविया |
प्रधानमंत्री सिरीमावो रवात्ते दीस बंदरनैके | श्रीलंका | |
1975 | राष्ट्रपति केनेथ कौंडा | जाम्बिया |
1976 | प्रधानमंत्री जैक शिराक | फ्रांस |
1977 | पहले सचिव एडवर्ड गियर्क | पोलैंड |
1978 | राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी | आयरलैंड |
1979 | प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर | ऑस्ट्रेलिया |
1980 | राष्ट्रपति वैलेरी गिसकार्ड डी-एजिंग | फ्रांस |
1981 | राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोर्टिलो | मेक्सिको |
1982 | राजा जुआन कार्लोस प्रथम | स्पेन |
1983 | राष्ट्रपति शेहु शगारी | नाइजीरिया |
1984 | किंग जिग्मे सिंगये वांगचुक | भूटान |
1985 | राष्ट्रपति राउल अल्फोंसिन | अर्जेंटीना |
1986 | प्रधान मंत्री एंड्रियास पापांड्रेउ | ग्रीस |
1987 | राष्ट्रपति एलन गार्सिया | पेरू |
1988 | राष्ट्रपति जुनियस जयवर्धने | श्रीलंका |
1989 | महासचिव गुयेन वान लिन्ह | वियतनाम |
1990 | प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ | मॉरीशस |
1991 | राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम | मालदीव |
1992 | राष्ट्रपति मेरियो सोरेस | पुर्तगाल |
1993 | प्रधानमंत्री जॉन मेजर | यूनाइटेड किंगडम |
1994 | प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग | सिंगापुर |
1995 | नेल्सन मंडेला | दक्षिण अफ्रीका |
1996 | राष्ट्रपति डॉ. फर्नांडो हेनरिक कार्डसो | ब्राज़ील |
1997 | प्रधानमंत्री बसदेव पांडे | त्रिनिदाद और टोबैगो |
1998 | राष्ट्रपति जैक्स शिराक | फ्रांस |
1999 | राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव | नेपाल |
2000 | राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो | नाइजीरिया |
2001 | राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बुउटफ्लिका | अल्जीरिया |
2002 | राष्ट्रपति कसम उतेम | मॉरीशस |
2003 | राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी | ईरान |
2004 | राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा | ब्राज़ील |
2005 | किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक | भूटान |
2006 | किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद | सऊदी अरब |
2007 | राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन | रूस |
2008 | राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी | फ्रांस |
2009 | राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव | कजाखस्तान |
2010 | राष्ट्रपति ली म्युंग बाक | दक्षिण कोरिया |
2011 | राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो | इंडोनेशिया |
2012 | प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा | थाईलैंड |
2013 | भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक | भूटान |
2014 | प्रधानमंत्री शिंजो आबे | जापान |
2015 | राष्ट्रपति बराक ओबामा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
2016 | राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद | फ्रांस |
2017 | क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद | संयुक्त अरब अमीरात |
2018 | सुल्तान हसनल बोल्कियाह जोको विडोडो थॉन्गलौन सिसोलिथ प्रधानमंत्री हुन सेन नजीब रज़ाक राष्ट्रपति हतिन क्याव रोड्रिगो रो ड्यूटरे हलीम याकूब प्रथुथ चान-ओशा गुयेन जुआन फुक | ब्रुनेई इंडोनेशिया लाओस कंबोडिया मलेशिया म्यांमार फिलीपींस सिंगापुर थाईलैंड वियतनाम |
2019 | राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा | दक्षिण अफ्रीका |
2020 | राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो | ब्राज़ील |
2021 | कोई मुख्य अतिथि नहीं | -- |
2022 | कोई मुख्य अतिथि नहीं | -- |
2023 | राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी | मिस्र |
भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेशी नेता को आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि को दिखाना है. संबंधित लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें,
Comments
All Comments (0)
Join the conversation