गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष की सूची

Jun 24, 2019, 10:35 IST

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना 1885 में एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी A.O.ह्यूम द्वारा 28 दिसंबर 1885 को की गयी थी. आज तक लगभग 60 लोगों ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम किया है; जिसमें से 6 कांग्रेस अध्यक्ष अकेले गांधी परिवार से हैं. राहुल गांधी कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष हैं जिन्होंने 16 दिसंबर 2017 को कार्यभार संभाला था.

Rahul and Sonia Gandhi
Rahul and Sonia Gandhi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की स्थापना 1885 में बॉम्बे (अब मुंबई) में हुई थी. कांग्रेस की स्थापना के पीछे मूल मकसद भारत में आर्थिक सुधारों का प्रस्ताव करना था और इसके संस्थापक सदस्य भारत के लिए “ब्रिटिश नीतियां” बनाने में एक बड़ी भूमिका चाहते थे.

कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी थे. वर्ष 1885-1933 के दौरान, INC अध्यक्ष का कार्यकाल केवल 1 वर्ष के लिए था. एक परंपरा के रूप में कांग्रेस के अध्यक्ष पद को पार्टी के प्रमुख सदस्यों के बीच ही रखा जाता है.

गांधी परिवार से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है;

अध्यक्ष

Tenure

Remark

1. राहुल गांधी

2017 से अब तक

गांधी परिवार से 6 वें अध्यक्ष

2. सोनिया गांधी

1998–2017

कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक सेवारत अध्यक्ष

3. राजीव गांधी

1985–91

भारत के 6 वें प्रधानमंत्री

4. इंदिरा गांधी

1978–83 & 1983 & 84

पहली और आज तक, भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री

5. जवाहरलाल नेहरू

1929, 1930, 1936, 1937, 1951 & 52, 1953,1954

भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रधानमंत्री

6. मोतीलाल नेहरू

1919, 1928

गांधी परिवार से प्रथम कांग्रेस अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों के बारे में कुछ रोचक तथ्य हैं;

1.  भारत की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष जे बी कृपलानी थे.

2. एनी बेसेंट, कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं.

3. सरोजिनी नायडू कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं.

4. सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष हैं. वह 1998 से 2017 तक उन्नीस वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं.

5. मोहनदास गांधी ने 1924 में बेलगाम सत्र में केवल एक बार कांग्रेस की अध्यक्षता की थी.

6. बदरुद्दीन तैयबजी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीसरे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे.7. कांग्रेस का बंटवारा 1907 के सूरत सम्मलेन में हो गया था इस सम्मलेन की अध्यक्षता रास बिहारी घोष ने की थी.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष की सूची से पता चलता है कि कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर गांधी परिवार के 6 लोग रह चुके हैं. आइए देखें कि वंशवाद की राजनीति का यह अभ्यास कब तक जारी है?

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News