महत्वपूर्ण धातु एवं उनके अयस्कों की सूची

Dec 23, 2016, 14:55 IST

धातु वे तत्व हैं जो आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं और जिनके पास धनायन या कैटायन होता है| इसके अलावा धातुओं में धात्विक बंधन भी पाए जाते हैं। इस लेख में हम धातु, उसके गुण और अयस्क का संक्षिप्त विवरण दे रहे हैं| इसके अलावा महत्वपूर्ण धातुओं और उनके अयस्कों (जिससे उन्हें प्राप्त किया जाता है) की सूची भी दे रहे हैं, जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए काफी उपयोगी है|

धातु वे तत्व हैं जो आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं और जिनके पास धनायन या कैटायन होता है| इसके अलावा धातुओं में धात्विक बंधन भी पाए जाते हैं।

धातुओं के भौतिक गुण इस प्रकार हैं:

  1. धातु चमकदार और तन्य (कोमल) होते हैं अर्थात इन्हें पतले तारों में परिवर्तित किया जा सकता है।
  2. धातु आघातवर्ध्य होते हैं अर्थात इन्हें पतली शीट में परिवर्तित किया जा सकता है।
  3. धातु ठोस होते हैं तथा ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं|
  4. धातु चमकदार होते हैं और इनका घनत्व उच्च होता है।
  5. धातु को द्रव में परिवर्तित किया जा सकता है अर्थात यह गलनशील भी है।

अयस्क: जिन खनिजों से व्यावसायिक और आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए धातु निकाले जाते हैं, उन्हें अयस्क कहते हैं| जैसे- बाक्साइट (Al2O32H2O) एल्युमिनियम का एक अयस्क है जिसमें 50-70% एलुमिनियम ऑक्साइड पाया जाता है|

Source: www.learnnext.com

धात्विक तत्वों को कई श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है, जिसमें से एक संक्रमण धातु भी है।

संक्रमण धातु: संक्रमण धातु उन धातुओं को कहा जाता है जिसके भीतरी d या f कक्षा भरे होते हैं| लेकिन क्या आपको पता है कि “कक्षा” किसे कहते हैं? यह तरीका है जिसके द्वारा नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉनों को व्यवस्थित किया जाता है| नाभिक के अन्दर s, p, d और f चार प्रकार की कक्षाएं होती हैं|

धातु, उसके गुण और अयस्कों के संक्षिप्त विवरण के बाद अब हम महत्वपूर्ण धातुओं और उनके अयस्कों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं|


Source: www.ikonet.com

धातु निष्कर्षण, पेट्रोलियम, स्टील, जंग व सीमेंट ग्लास की मूलभूत जानकारी

महत्वपूर्ण धातु एवं उनके अयस्कों की सूची

धातु

अयस्क

रासायनिक सूत्र

सोडियम (Na)

चिली साल्टपीटर

NaNO3

ट्रोना

Na2CO3.2NaHCO3.3H2O

बोरेक्स (सुहागा)

Na2B4O7.10H2O

साधारण नमक

NaCl

एलुमिनियम (Al)

बॉक्साइट

Al2O3.2H2O

कोरंडम

Al2O3

फेल्सपार

KAlSi3O8

क्रायोलाइट

Na3AlF6

एलुनाइट

K2SO4.Al2(SO4)3.4Al(OH)3

कयोलिन

3Al2O3.6SiO2.2H2O

पोटैशियम (K)

नाइट्रेट (साल्टपीटर)

KNO3

कार्नेलाइट

KCl.MgCl2.6H2O

मैग्नीशियम (Mg)

मैग्नेसाइट

MgCO3

डोलोमाइट

MgCO3.CaCO3

एप्सम साल्ट

MgSO4.7H2O

किसेराइट

MgSO4.H2O

कार्नेलाइट

KCl.MgCl2.6H2O

कैल्सियम (Ca)

डोलोमाइट

CaCO3.MgCO3

कैलसाइट

CaCO3

जिप्सम

CaSO4.2H2O

फ्लुओरस्पार

CaF2

एस्बेस्टस

CaSiO3.MgSiO3

स्ट्रोन्शियम (Sr)

स्ट्रॉंन्शिएनाइट

SrCO3

सिलेस्टीन

SrSO4

कॉपर (Cu)

क्यूप्राइट

Cu2O

कॉपर ग्लान्स

Cu2S

कॉपर पाइराइट

CuFeS2

सिल्वर (Ag)

रूबी सिल्वर

3Ag2S.Sb2S3

हॉर्न सिल्वर

AgCl

सोना (Au)

कैल्वेराइट

AuTe2

सिल्वेनाइट

[(Ag.Au)Te2]

बेरियम (Ba)

बरीटस

BaSO4

जिंक (Zn)

जिंक ब्लेंड

ZnS

जिनसाइट

ZnO

कैलेमाइन

ZnCO3

मरकरी (Hg)

सिनेबार

HgS

टिन (Sn)

कैसिटेराइट

SnO2

सीसा (Pb)

गैलेना

PbS

एन्टीमनी (Sb)

स्टीबेनाइट

Sb2S3

कैडमियम (Cd)

ग्रीनोसाइट

CdS

बिस्मथ (Bi)

बिस्मथाइट

Bi2S3

लोहा (Fe)

हेमाटाइट

Fe2O3

लीमोनाइट

2Fe2O3.3H2O

मैग्नेटाइट

Fe3O4

सिडेराइट

FeCO3

आयरन पाइराइट

FeS2

कॉपर पाइराइट

CuFeS2

कोबाल्ट (Co)

स्मेलाइट

CoAsS2

निकेल (Ni)

मिलेराइट

NiS

मैगनीज (Mn)

पाइरोलुसाइट

MnO2

मैग्नाइट

Mn2O3.2H2O

यूरेनियम (U)

कार्नेसाइट

K(UO)2.VO4.3H2O

पिंच ब्लेंड

U3O8

धातुओं, अयस्कों और उसके गुणों को समझने के बाद इस लेख में आपने महत्वपूर्ण धातुओं और उनके अयस्कों (जिससे उन्हें प्राप्त किया जाता है) की सूची को देखा। हमें उम्मीद है कि इस लेख से आपको विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी|

मानव जीवन में रसायनशास्त्र का क्या महत्व है?

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News