भारत में आपने बीते कुछ वर्षों में देखा होगा कि शहरों के नाम में परिवर्तन किया जा रहा है। कुछ इस तरह के मामले में हमें उत्तर प्रदेश में देखने को अधिक मिल रहे हैं। यहां पूर्व में इलाहबाद और बनारस आदि शहरों का नाम बदला गया है।
साथ ही, अन्य शहरों का नाम भी बदलने की तैयारी है। वहीं, शहरों से बाहर निकले, तो इतिहास में उत्तर प्रदेश का नाम भी बदला गया था। वहीं, इस प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के नाम में भी परिवर्तन हो चुका है। कौन-से हैं ये राज्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर,1953 से पहले आंध्र प्रदेश का नाम आंध्र स्टेट हुआ करता था। हालांकि, बाद में इसके नाम में परिवर्तन हुआ और यह आंध्र प्रदेश बन गया। यहां तेलुगू भाषा बोलने वाले लोग अधिक रहते हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। उस समय यह मध्य भारत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, एक अक्टूबर, 1959 से इसका नाम मध्य प्रदेश हो गया। यह राज्य अपने एतिहासिक स्थल और कृषि के लिए प्रसिद्ध है।
केरल
केरल राज्य इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि अब इसका नाम केरलम करने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि पूर्व में इस राज्य का नाम त्रावणकोर कोचिन हुआ करता था, जिसे बाद में 1 नवंबर,1956 में केरल कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य का पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत, उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत, आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत और संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। देश आजाद हुआ और 1950 में यह उत्तर प्रदेश हो गया।
तमिलनाडू
तमिलनाडू को पहले मद्रास नाम से जाना जाता था, जहां अंग्रेजों ने हुकूमत जमाना शुरू किया था। बाद में, 14 जनवरी,1959 को यह तमिलनाडू हो गया।
कर्नाटक
कर्नाटक को 1 नवंबर, 1963 से पहले मैसूर स्टेट के नाम से जाना जाता था। मैसूर स्टेट अपने मैसूर पैलेस और टीपू सुल्तान के लिए प्रसिद्ध है, जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया था।
लक्षद्वीप
आपको बता दें कि 1 नवंबर, 1973 को लक्कदीव, मिनीकॉय और अमनदीवी का नाम बदलकर लक्षद्वीप कर दिया गया था।
पुडुचेरी
यह बात हम सभी जानते हैं कि पुडुचेरी को पहले पांडीचेरी के नाम से जाना जाता था। हालांकि, साल 2006 में 1 अक्टूबर को इसका नाम बदल दिया गया था।
उत्तराखंड
उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से उत्तरांचल के रूप में अलग हुआ था। हालांकि, साल 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया था।
ओडिसा
ओडिसा भगवान जगन्नाथ मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां हर साल होने वाली रथ यात्रा वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध है। साल 2011 से पहले यह उड़ीसा के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इसका नाम बदला और यह ओडिसा हो गया।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य में स्थित है तानसेन का मकबरा, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation