अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन एक गोलमेज सम्मेलन होता है जहां दुनिया के तमाम नेता एक ही छत के नीचे आकर आपसी सहयोग के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं| इस लेख में हम 2016 में आयोजित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन, उनके उद्देश्य और परिणाम की सूची दे रहे हैं जो UPSC, State Services, LIC AAO, SSC CGL, Railways RRB, SBI Clerk, IBPS PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है|
2016 के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, उनके उद्देश्य और परिणामों की सूची
अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन | स्थान | शिखर सम्मेलन का विषय और परिणाम |
अफगान शांति और सुलह पर चतुर्भुज समन्वय समूह का सम्मेलन
| इस्लामाबाद, पाकिस्तान | तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता के लिए आम सहमति बनाने हेतु तरीके तलाशने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया था। |
चौथी विश्व शासन शिखर सम्मेलन | दुबई, संयुक्त अरब अमीरात | मानवता के सामने आ रही प्रमुख चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, वित्तीय समावेशन, पेंशन स्थिरता, सभी के लिए शिक्षा, आदि पर चर्चा करने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया था| |
बायोस्फीयर रिजर्व से संबंधित चौथा विश्व सम्मलेन | लीमा, पेरू | इस सम्मलेन का आयोजन 1. बायोस्फीयर रिजर्व से संबंधित मैड्रिड कार्य योजना 2008-2013 के क्रियान्वयन, सविल रणनीति और 1995 के वैधानिक फ्रेमवर्क की समीक्षा करने के लिए 2. बायोस्फीयर रिजर्व से जुड़े नई चुनौतियों का सामना कर रहे विश्व के देशों की स्थिति का आकलन करने के लिए एवं 3. साल 2016-2025 के लिए बायोस्फीयर रिजर्व के विकास हेतु एक निश्चित कार्ययोजना की शुरूआत करने के लिए किया गया था| |
सतत विकास के लिए ब्रॉडबैंड आयोग की 13 वीं बैठक | दुबई, संयुक्त अरब अमीरात | 2030 तक सतत विकास एजेंडा की प्राप्ति के लिए ब्रॉडबैंड नेटवर्क और सेवाओं की शक्ति को बढ़ावा देने हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया था| |
महिलाओं की स्थिति पर आयोग की 60वीं बैठक | संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय, न्यूयार्क | दुनिया भर में महिलाओं के जीवन की वास्तविकता का दस्तावेजीकरण और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए और लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण पर वैश्विक मानकों को आकार देने के संबंध में चर्चा और समीक्षा करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था| |
नारकोटिक्स ड्रग्स पर आयोग की 59वीं बैठक | विएना, ऑस्ट्रिया | दुनिया भर में नशीले दवा की समस्या पर एक व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए और उचित रणनीति के साथ इस समस्या से निबटने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था| |
8वां ब्रिक्स सम्मलेन | गोवा, भारत | इस सम्मलेन के दौरान पांच बहुआयामी दृष्टिकोण, संस्था निर्माण, पिछले शिखर सम्मेलनों में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन, मौजूदा सहयोग तंत्र का एकीकरण, अभिनव और निरंतरता आदि को अपनाया गया| |
13वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मलेन | ब्रुसेल्स, बेल्जियम | एजेंडा 2020 से संबंधित क्रियाकलाप के संबंध में चर्चा करने के लिए इस शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था ताकि अगले पांच वर्षों के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार हो सके| |
परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2016 | वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका | इस सम्मलेन का उद्देश्य विश्व भर में परमाणु आतंकवाद को रोकने की दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित करना था| |
शून्य (Zero) से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन | पेरिस, फ़्रांस | कुछ प्रतिभाशाली व्यक्तियों की भागीदारी के माध्यम से गणित के अमूल्य और उल्लेखनीय इतिहास को साझा कर वैश्विक भलाई के लिए अधिक से अधिक लोगों को ज्ञानवान बनाने के यूनेस्को के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया था| |
उत्तर-पूर्व-आसियान व्यापार शिखर सम्मलेन | इम्फाल, मणिपुर | भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के कंपनियों को निवेश हेतु आकर्षित करने के लिए यह शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया था| |
विदेश मंत्रियों की 14वीं बैठक | मास्को, रूस | प्रमुख बहुपक्षीय संगठनों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ, शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, और एशिया में विश्वास बहाली से संबंधित सम्मेलनों में त्रिपक्षीय समन्वय को गहरा करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी| |
13वां इस्लामिक शिखर सम्मेलन | इस्तांबुल, तुर्की | इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य फिलिस्तीन और अरब-इजरायल संघर्ष, मुस्लिम दुनिया में संघर्ष की स्थिति, आतंकवाद का मुकाबला करने और हिंसक उग्रवाद, इस्लामोफोबिया, मुस्लिम दुनिया में मानवीय स्थिति और इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) की 2025 मे होने वाले कार्यक्रम से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा करना था| |
हार्ट ऑफ एशिया सम्मलेन 2016 | नई दिल्ली, भारत | इस सम्मेलन के दौरान अफगानिस्तान में विश्वास बहाली से संबंधित उपायों (CBM) के क्रियान्वयन के लिए एक निरंतर, वृद्धिशील दृष्टिकोण पर पहुँचने के लिए अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया था| |
संयुक्त राष्ट्र संघ का विश्व मानवीय शिखर सम्मेलन | इस्तांबुल, तुर्की | यह शिखर सम्मेलन “मानवीय मामलों के समन्वय से संबंधित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय” (UNOCHA) द्वारा आयोजित किया गया था। |
42वां जी-7 शिखर सम्मेलन | इसे-शीमा, जापान | इस सम्मलेन के दौरान प्रमुख वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की गई और जी-7 के इसे-शीमा घोषणा पत्र को नेताओं द्वारा मंजूरी दी गई थी| |
ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता पर ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक | विशाखापत्तनम, भारत | संयुक्त अनुसंधान और प्रौद्योगिकी परियोजनाओं, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विभिन्न सम्मेलनों के माध्यम से सदस्य देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए इस शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था| |
दूसरा ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन | गुवाहाटी, भारत | इस शिखर सम्मलेन का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक रोड मैप व्यवस्थित करना, संबंधित देशों में ब्रिक्स समर स्कूल के मॉडल को बढ़ावा देना और युवाओं को भाग लेने के लिए अवसर प्रदान करना है। |
शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन | ताशकंद, उज्बेकिस्तान | भारत और पाकिस्तान द्वारा दायित्वों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और शंघाई सहयोग संगठन में एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने की औपचारिक प्रक्रिया की शुरूआत की गई| |
नाटो शिखर सम्मेलन 2016 | वारसा, पोलैंड | इस शिखर सम्मलेन के दौरान नेताओं ने पोलैंड और एस्टोनिया की पूर्वी सीमाओं पर अधिक सैनिकों को तैनात करने के लिए सहमत प्रदान की| इसके अलावा, नेताओं ने नाटो समूह में जॉर्जिया की सदस्यता का भी समर्थन किया। |
ब्रिक्स महिला सांसद मंच | जयपुर, राजस्थान | जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिक तंत्र और जंगल के संरक्षण के साथ ही खाद्य सुरक्षा, सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित कानून और पर्याप्त बजटीय संसाधनों के शीघ्र संसदीय अनुमोदन का समाधान करना। |
जी-20 शिखर सम्मेलन 2016 | हांग्जो, चीन | यह शिखर सम्मेलन एक अभिनव, सुदृढ़, परस्पर और समावेशी वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है| |
आसियान शिखर सम्मेलन 2016 | वियतनाम, लाओस | इस सम्मलेन में नेताओं द्वारा आसियान के बाहरी सहयोगियों के साथ “आसियान समुदाय विजन 2025” के कार्यान्वयन और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा की गई थी| |
आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित एशियाई देशों का मंत्रीस्तरीय सम्मेलन | नई दिल्ली, भारत | इस सम्मेलन का उद्देश्य सेंडाइ शिखर सम्मेलन के दौरान सरकारों और हितधारकों द्वारा निर्धारित प्रतिबद्धताओं को राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर कार्यवाही के दौरान लागू करना था| |
विश्व इंटरनेट सम्मेलन 2016 | वुझेन, चीन | इसका आयोजन इंटरनेट से संबंधित मुद्दों और नीतियों पर चर्चा के लिए किया गया था| |
उपरोक्त वर्णित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन, उनके उद्देश्य और परिणाम की सूची विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी मददगार साबित होगी|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation