उत्तर प्रदेश की प्रमुख नहरों और बांधों की सूची

Aug 14, 2018, 17:55 IST

नहरों के वितरण एवं विस्तार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का अग्रणीय स्थान है। यहाँ की कुल सिंचित भूमि का लगभग 30 प्रतिशत भाग नहरों के द्वारा सिंचित होता है। यहाँ की नहरें भारत की प्राचीनतम नहरों में से एक हैं। इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश की प्रमुख नहरों और बांधों की सूची दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

List of major canals and dams in Uttar Pradesh HN
List of major canals and dams in Uttar Pradesh HN

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं। भू-आकृति - उत्तर प्रदेश को दो विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों, गंगा के मध्यवर्ती मैदान और दक्षिणी उच्चभूमि में बाँटा जा सकता है। प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा गंगा और उसके सहायक नदियों के मैदान में है। इसलिए नहरों के वितरण एवं विस्तार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का अग्रणीय स्थान है। यहाँ की कुल सिंचित भूमि का लगभग 30 प्रतिशत भाग नहरों के द्वारा सिंचित होता है। यहाँ की नहरें भारत की प्राचीनतम नहरों में से एक हैं।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नहरों और बांधों की सूची

1. ऊपरी गंगा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: हरिद्वार (उत्तराखंड), गंगा नदी

लाभान्वित जिले: सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, मैनपुरी, कानपुर, फ़तेहपुर, गाजियाबाद और फरुखाबाद।

2. मध्य गंगा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: बिजनौर, गंगा नदी।

लाभान्वित जिले: बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, हाथरस, मथुरा और फ़िरोज़ाबाद।

3. निचली गंगा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: नरोरा (बुलंदशहर), गंगा नदी।

लाभान्वित जिले: बुलंदशहर, फ़तेहपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मैनपुरी, गाजियाबाद, एटा, फ़िरोज़ाबाद, कानपुर और फरुखाबाद।

4. रामगंगा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: कालागढ़ (पौढ़ी), रामगंगा नदी

लाभान्वित जिले: बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर।

5. पूवी यमुना नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: फैज़ाबाद (सहारनपुर)/ यमुना नदी।

लाभान्वित जिले: सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ गाजियाबाद और दिल्ली।

भारतीय में वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय पार्क

6. आगरा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: ओखला (दिल्ली के पास), यमुना नदी।

लाभान्वित जिले: दिल्ली, गुडगाँव, भरतपुर और आगरा।

7. शारदा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: बनवासा (नेपाल सीमा) / शारदा नदी।

लाभान्वित जिले: पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर,सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और इलाहाबाद।

8. सरयू या घाघरा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: कतरनिया (बहराइच)/ घाघरा।  

लाभान्वित जिले: बहराइच, श्रावस्ति, बलरामपुर, गोंडा और बस्ती।

9. घाघरा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: मिर्ज़ापुर/घाघरा (सोन की सहायक नदी)

लाभान्वित जिले: सोनभद्र और मिर्ज़ापुर।

10. बेतवा नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: पारीक्षा (झाँसी)/ बेतवा।

लाभान्वित जिले: झाँसी, हमीरपुर और जालौन।

भारतीय वन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

11. केन नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: पन्ना (मध्य प्रदेश)/ केन नदी।

लाभान्वित जिले: बाँदा।

12. गंडक नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: नेपाल/ बूढी गंडक नदी।   

लाभान्वित जिले: गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और देवरिया।

13. रानी लक्ष्मीबाई बांध नहरें

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: मातातिला (ललित)/ बेतवा नदी

लाभान्वित जिले: हमीरपुर, जालौन, झाँसी और ललित।

14. राजघाट नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: ललितपुर/ बेतवा नदी।

लाभान्वित जिले: हमीरपुर, जालौन, झाँसी और ललित।

15. रिहन्द घाटी योजना नहरें

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: पिपरी (सोनभद्र)/ रिहन्द नदी।

लाभान्वित जिले: मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, वाराणसी और इलाहाबाद।

भारत के कुटीर उद्योग पर एक संक्षिप्त विवरण

16. बाणसागर नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: शहडोल (मध्य प्रदेश)/ सोन नदी।

लाभान्वित जिले: मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, चन्दौल और इलाहाबाद।

17. बेलन टोंस नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: रीवा/ बेलन नदी।

लाभान्वित जिले: इलाहाबाद।

18. बानगंगा बैराज नहरें

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: शोहरतगढ़ (सिद्धार्थ नगर)/ बानगंगा।

लाभान्वित जिले: सिद्धार्थ नगर और बस्ती।

19. नौगढ़ बाँध नहरें

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: नौगढ़ (गाजीपुर)/ कर्मनाशा।

लाभान्वित जिले: चंदौली और गाज़ीपुर।

20. मेजा जलाशय नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: मेजा (इलाहाबाद)/ बेलन नदी।

लाभान्वित जिले: इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर।

भारत में जल निकायों के ऊपर बने लंबे पुलों की सूची

21. चन्द्रप्रभा बाँध नहर  

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: चकिया (चंदौली)

लाभान्वित जिले: चंदौली।

22. अर्जुन बांध नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: चरखारी (हमीरपुर)/ अर्जुन नदी।

लाभान्वित जिले: हमीरपुर।

23. अहरिरा बाँध नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: अहरौरा (वाराणसी)/ गड़ाई नदी।

लाभान्वित जिले: वाराणसी और मिर्ज़ापुर।

24. नगवां बाँध नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: नगवां/ कर्मनाशा नदी।

लाभान्वित जिले: मिर्ज़ापुर और सोनभद्र।

25. धसान नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: झांसी / बेतवा नदी।

लाभान्वित जिले: झाँसी और हमीरपुर।

26. सपरार नहर

उद्गम स्थल/सम्बंधित नदी: मऊरानीपुर (झांसी), सपरार नदी।

लाभान्वित जिले: झाँसी और हमीरपुर।

1960 के दशक से गेहूँ व चावल की उच्च पैदावार वाले बीजों के प्रयोग, उर्वरकों की अधिक उपलब्धता और सिंचाई के अधिक इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया है। यद्यपि किसान दो प्रमुख समस्याओं से ग्रस्त हैं: आर्थिक रूप से अलाभकारी छोटे खेत और बेहतर उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश करने के लिए अपर्याप्त संसाधन, राज्य की अधिकतम कृषि भूमि किसानों को मुश्किल से ही भरण-पोषण कर पाती है।

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News