पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को मैदान पर शांत रहने की वजह से लोग 'कैप्टन कूल' के नाम से जानते हैं। धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत को कई ICC ट्राफी दिलाई, जिसमें साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है. धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार साल 2007 में T20 विश्वकप जीता था. उनकी इन उपलब्धियों के सम्मान में उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया गया है.
England vs India: 58 साल बाद बर्मिंघम में जीत, गिल-दीप का धमाका, बने ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड!
'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क
हाल ही बात करें तो MS धोनी 'कैप्टन कूल' नाम को अपने नाम से ट्रेडमार्क कराने में कामयाब हो गए हैं। धोनी ने इसके लिए 2023 में आवेदन किया था और 16 जून 2025 को इसे मंजूरी मिल गई है। अगर 120 दिनों में कोई आपत्ति नहीं आती तो यह ट्रेडमार्क आधिकारिक तौर पर उनके नाम हो जाएगा। धोनी को साल 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, जो देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान
धोनी को पद्म श्री (2009) से सम्मानित किया गया, जो भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसके बाद उन्हें पद्म भूषण (2018) भी प्रदान किया गया, जो देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
सम्मान | वर्ष | विवरण |
पद्म भूषण | 2018 | भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार | 2007 | भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान |
पद्म श्री | 2009 | भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
मानद लेफ्टिनेंट कर्नल | 2011 | भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में मानद उपाधि, सेवा और समर्पण का प्रतीक |
अंतरराष्ट्रीय पहचान
धोनी को क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए साल 2025 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब 2008 और 2009 में लगातार दो बार जीतकर यह सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव भी प्राप्त किया।
अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियां
-
2007 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2011 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाना शामिल है।
-
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर धोनी ने पांच खिताब दिलाये है।
-
रणनीतिक नेतृत्व और दबाव में शांत रहने की क्षमता ने उन्हें 'कैप्टन कूल' की पहचान दी।
-
'कैप्टन कूल' के नाम को ट्रेडमार्क कराना उनके ब्रांड की नई उपलब्धि है।
धोनी का शांत स्वभाव, कुशल रणनीति और नेतृत्व की कला उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपार सम्मान दिलाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation