उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची

Aug 17, 2018, 18:44 IST

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई 8483 किमी. है. इस प्रकार यह प्रदेश पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई के मामले में पहले नम्बर पर है और राजस्थान दूसरे नम्बर पर है. उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है जो दिल्ली को कोलकाता से जोड़ता है.

National Highways in Uttar Pradesh
National Highways in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में परिवहन के प्रमुख साधन सड़क, रेल,वायु और जल परिवहन हैं. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय परिवहन 15 मई,1947 से शुरू हुआ था.

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई 8483 किमी. है. इस प्रकार यह प्रदेश पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई के मामले में पहले नम्बर पर है और राजस्थान दूसरे नम्बर पर है. उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है जो दिल्ली को कोलकाता से जोड़ता है.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख लघु और कुटीर उद्योग केन्द्रों की सूची

इस लेख में उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची दी जा रही है.

 क्रम संख्या

  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या

कहाँ से कहाँ तक

 1.

      2

 दिल्ली, मथुरा,आगरा,कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी ,कोलकाता  

 2. 

      3

 आगरा, ग्वालियर, इंदौर, नासिक, मुंबई

 3 .

      7

 वाराणसी, रीवा, कन्याकुमारी

 4.

     11

 आगरा, जयपुर, बीकानेर

 5.

     24

 दिल्ली, बरेली, लखनऊ

 6.

     25

 लखनऊ, कानपुर, झाँसी, शिवपुरी

 7.

     26

 झाँसी, लखनादेव

 8.

     27

 इलाहाबाद, मनगवां

 9.

     28

 बरौनी, मुजफ्फरपुर,पिपरा, गोरखपुर,लखनऊ

 10.

     29

 गोरखपुर, गाजीपुर,वाराणसी

 11.

     56

 लखनऊ, वाराणसी

 12.

     86

 कानपुर, छतरपुर, सागर, भोपाल

 13.

     87

 रामपुर, पंतनगर, नैनीताल, रानीखेत, कर्णप्रयाग

उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम इस प्रकार हैं;

2A, 12A, 19, 24A, 24B, 25A, 28B, 28C, 56A, 56B, 58, 72A, 73,74, 75, 76, 91,91A, 92, 93, 96, 97, 119, 123, 219, 227A, 231, 232, 232A, 233, 235, 330, 330A, 330B, 334B, 709A,  727A, 730, 730A, 931A, 931, और 931A.

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश से होकर निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल संख्या 60 है. भारत में लगभग 87 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई लगभग 115,435 किमी है.

उत्तर प्रदेश में पाये जाने वाले खनिज संसाधनों की सूची

उत्तर प्रदेश में कृषि विकास: परीक्षापयोगी तथ्य

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News