This is an archived article last updated on Mar 27, 2018. The information may be outdated.

भारत के संविधान में वर्णित राजभाषाओं की सूची

Last Updated: Mar 27, 2018, 13:31 IST

भारत के संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित है. वर्तमान में संविधान की आठवीं सूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं. संविधान में क्षेत्रीय भाषाओँ को वर्णित करने की पीछे दो उद्येश्य हैं. 1. इन भाषाओँ को राजभाषा आयोग में प्रतिनिधित्व दिया जाना. 2 इन भाषाओँ की रूप शैली और भावों का प्रयोग हिंदी भाषा को समृद्ध बनाने के लिए प्रयोग किया जाना है.

List of official languages in India
List of official languages in India

मातृभाषियों की संख्या की दृष्टि से संसार की भाषाओं में चीनी भाषा के बाद हिन्दी का दूसरा स्थान है. भारत के संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित है. वर्तमान में संविधान की आठवीं सूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं.

इस लेख में भारत के संविधान में वर्णित 22 राजभाषाओं की सूची इस प्रकार है;

             भाषा

          कहाँ बोली जाती है

1. असमिया

 असम

2. बांग्ला

 बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, असम तथा त्रिपुरा

3. गुजराती

 गुजरात

4. हिन्दी

 समूचे उत्तर-मध्य भारत सहित देश के लगभग हर  हिस्से में

5. कन्नड़

 कर्नाटक

6. कश्मीरी

 कश्मीर

7. कोंकणी

 गोवा, दक्षिणी महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, केरल

8. मलयालम

 दक्षिण-पश्चिमी केरल, लक्षद्वीप,कर्नाटक और तमिलनाडु

9. मणिपुरी

 मणिपुर, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश और म्यांमार

10. मराठी

 मुख्यतः महाराष्ट्र में इसके अतिरिक्त यह गोवा, कर्नाटक, गुजरात, दमन और दीव और दादर और  नागर हवेली में बोली जाती है.

11. नेपाली

 नेपाल की राष्ट्रभाषा है. भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों,भूटान, तिब्बत और म्यानमार में भी बोली जाती है.

12. उड़िया

 मुख्य रूप से ओड़िशा में बोली जाती है. ओडिशा राज्य की राजभाषा भी है.

13 पंजाबी

 पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पाकिस्तान, अमरीका, कनाडा और आस्ट्रेलिया में बोली जाती है.

14. संस्कृत

 यह भाषा भारत के लगभग किसी भी हिस्से में नही बोली जाती है. लेकिन कर्नाटक राज्य के मत्तूर (माथुर) गाँव में यह भाषा अभी भी बोली जाती है.

15. सिंधी

 मुख्य रूप से गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है.

16. तमिल

 तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है. श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, मॉरिशस, वियतनाम में बोली जाती है.

17. उर्दू

  जम्मू & कश्मीर, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा. भारत - 4.81 करोड़, पाकिस्तान - 1.07 करोड़, बांग्लादेश - 6.5 लाख, ब्रिटेन - 4 लाख लोग उर्दू बोलते हैं.

18. तेलुगु

  आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है.इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है.

19. बोडो

  बोड़ो या बड़ो एक तिब्बती-बर्मी भाषा है जिसे भारत के उत्तरपूर्व, नेपाल और बांग्लादेश मे रहने वाले बोडो लोग बोलते हैं.

20. डोगरी

  जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है. डोगरी पंजाबी की उपबोली है.

21. मैथिली

  मैथिली भारत के उत्तरी बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है.

22. संथाली

 यह असम, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ, बिहार, त्रिपुरा तथा बंगाल में बोली जाती है. बांग्लादेश, नेपाल, भूटान में भी बोली जाती है.

ऊपर लिखी गयी भाषाएँ भारत में आयोजित होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछीं जा चुकी हैं इसलिए विद्यार्थियों को इनके नाम और क्षेत्रों को ध्यान से याद करना चाहिए.

लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूची

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Mar 27, 2018, 13:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News