भारत की प्राचीन सभ्यताओं की जब भी बात होती है, तो इसमें मध्य प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य भारत की प्राचीन सभ्यताओं का केंद्र रहा है। यहां कभी मालवा, अवंती और बुंदेलखंड के रूप में विभिन्न राज्यों में विभाजित था।
प्राचीन काल में मौर्य, गुप्त, परमार और होल्कर राजवंशों ने यहां शासन किया। वहीं, समय ने करवट ली और मराठाओं, मुगल और ब्रिटिश की यहां हुकूमत रही। इन सभी का योगदान इस क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत में देखा जा सकता है।
यहां भीमबेटका की गुफाओं में 30,000 वर्ष पुरानी चित्रकारी भारत की सबसे पुरानी मानव सभ्यता का प्रमाण देती है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की अपनी पहचान है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे साक्षर जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
मध्य प्रदेश में कुल जिले और मंडल
मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 30,82,252 वर्ग किलोमीटर में है, जो कि पूरे भारत का करीब 10 फीसदी है। यहां कुल 55 जिले हैं, जो कि 10 संभागों में आते हैं। राज्य में कुल 313 विकासखंड, 428 तहसील, 98 नगर पालिका और 294 नगर परिषद् मौजूद हैं।
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यहां छिंदवाड़ा है, जो कि 11,276 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिले की बात करें, तो निवाड़ी है। यह जिला कुल 1318 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
मध्य प्रदेश की कुल साक्षरता दर
मध्य प्रदेश की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 69.3 फीसदी दर्ज की गई थी। इसमें भी पुरुषों की साक्षरता दर की बात करें, तो यह 78.7 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, महिलाओं की साक्षरता दर का आंकड़ा 59.2 फीसदी दर्ज किया गया था।
मध्य प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला
मध्य प्रदेश के सर्वाधिक साक्षर जिले की बात करें, तो यह जबलपुर है। साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 81.01 फीसदी दर्ज की गई थी।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढेंः मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation