मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला कौन-सा है, जानें

मध्य प्रदेश राज्य देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, इस राज्य को हम देश के दिल के रूप में भी जानते हैं, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षर जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 28, 2024, 23:03 IST
मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला
मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यह राज्य देश के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसके गठन की बात करें, तो साल 1956 में मध्य भारत और विदर्भ जैसे क्षेत्रों के एकीकरण से इस राज्य का गठन हुआ। वहीं, यह क्षेत्रफल में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी राजधानी भोपाल है।

साथ ही, यहां मौजूद इंदौर शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरें और जीवंत संस्कृति इसे एक अनोखा राज्य बनाने में मदद करते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षर जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

मध्य प्रदेश में कुल जिले 

मध्य प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 55 जिले हैं, जो कि 10 संभागों में आते हैं। साथ ही, यहां कुल 313 विकासखंड, 428 तहसील, 400 से ज्यादा शहर, 100 के करीब नगर पालिका, 54 हजार से अधिक ग्राम और 50 से अधिक जिला पंचायत मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह छिंदावाड़ा है। यह जिला कुल 11,815 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला निवाड़ी है, जो कि 1318 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

मध्य प्रदेश का सबसे साक्षर जिला 

मध्य प्रदेश की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 69.3 फीसदी दर्ज की गई थी। वहीं, इसमें पुरुषों की साक्षरता दर 78.7 व महिलाओं की साक्षरता दर 59.2 फीसदी रही थी। यहां सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो यह जबलपुर है, जहां कुल 81.01 फीसदी साक्षरता दर रिकॉर्ड की गई थी। 

मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षर जिला

मध्य प्रदेश के सर्वाधिक पुरुष साक्षर जिले की बात करें, तो यह इंदौर शहर है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर 80.87 दर्ज की गई थी। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News