Military Strength Ranking 2024: हाल ही में ग्लोबल फायरपावर ने सैन्य क्षमता के आधार पर दुनिया के देशों की एक रैंकिंग तैयार की है. जिसमें दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं से लेकर सबसे कमजोर सेनाओं के बारें में बताया गया है. इस रैंकिंग में दुनिया के 145 देशों को शामिल किया गया है.
ग्लोबल फायरपावर ने हाल ही में साल 2024 में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की रैंकिंग तैयार की है. जिसमें भारत की सेना को भी रैंक किया गया है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूएसए की सेना को स्थान दिया गया है. जिसके बाद रूस की सेना का स्थान है. चलिये जानते है इसमें भारत और भारत के पड़ोसी देशों की रैंक क्या है.
अमेरिका के पास है दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना:
ग्लोबल फायरपावर के डेटा के अनुसार दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका के पास है. जो किसी भी देश को मात देने में सक्षम है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रूस है और तीसरे स्थान पर भारत का पड़ोसी देश चीन है.
यह भी देखें: मालदीव में क्यों तैनात हैं भारतीय सैनिक? पढ़ें
किन मानकों को बनाया गया आधार:
इस रैकिंग को तैयार करने में सैन्य क्षमता का आंकलन करने वाले 60 फैक्टर्स को शामिल किया गया है. जिसके बाद यह रैंकिग तैयार की गयी है. इसमें विभिन्न कैटेगरी के स्कोर के आधार पर एक ओवरऑल रैंकिंग बनायी गयी है. इसमें आर्थिक क्षमता, आयुध क्षमता, भौगोलिक फैक्टर्स सहित कई पहलुओं को शामिल किया गया है. ग्लोबल फायरपावर ने सभी देशों को 'PwrIndx' के आधार पर स्कोर प्रदान किये है. इसमें 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना गया है.
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेना:
दुनिया के 145 देशों में अमेरिका 0.0699 'PwrIndx स्कोर के साथ विश्व की सबसे पावरफुल सेना है. रूस 0.0702 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है और चीन 0.0706 के साथ तीसरे स्थान पर है.
क्या है भारत की रैंक?
इस रैंकिंग में भारत को चौथा स्थान दिया गया है. भारत ने हाल के वर्षों में अपनी सैन्य क्षमता में काफी बढ़ोतरी की है. भारत ने आयुध हथियारों की खरीद के अलावा स्वदेश निर्मित सैन्य उपकरणों को सेना में शामिल किया है. इस लिस्ट में भारत का 'PwrIndx' स्कोर 0.1023 है.
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट:
रैंक | देश | 'PwrIndx' स्कोर |
1 | यूएसए | 0.0699 |
2 | रूस | 0.0702 |
3 | चीन | 0.0706 |
4 | भारत | 0.1023 |
5 | दक्षिण कोरिया | 0.1416 |
6 | यूके | 0.1443 |
7 | जापान | 0.1601 |
8 | तुर्किये | 0.1697 |
9 | पाकिस्तान | 0.1711 |
10 | इटली | 0.1863 |
भारत के पड़ोसी देशों की क्या है स्थिति:
भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो उसमें भारत से ऊपर केवल चीन है, उसके बाद बहरत के सभी पड़ोसी सैन्य क्षमता में भारत से नीचे ही है. इस रैंकिंग में चीन तीसरे, पाकिस्तान 9वें, म्यांमार 35वें, बांग्लादेश 37वें, श्रीलंका 75वें, अफगानिस्तान 115वें, नेपाल 128वें और भूटान 145वें स्थान पर है. वहीं इस रैंकिंग में मालदीव को शामिल नहीं किया गया है.
दुनिया में सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले टॉप 10 देश:
क्रम संख्या | देश |
1 | भूटान |
2 | मोलदोवा |
3 | सूरीनाम |
4 | सोमालिया |
5 | बेनिन |
6 | लाइबेरिया |
7 | बेलिज |
8 | सिएरा लियोन |
9 | सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक |
10 | आइसलैंड |
यह भी देखें:
बिना इंटरनेट OTT और Live TV का लें आनंद, जानें क्या है डायरेक्ट-टू-मोबाइल?
फ्लाइट्स में देरी या रद्द होने की स्थिति में क्या है यात्रियों के अधिकार?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation