This is an archived article last updated on May 15, 2023. The information may be outdated.

जानें किस देश में हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थान

Last Updated: May 15, 2023, 19:20 IST

किसी भी प्रकार की विपत्ती के समय में हम सुरक्षित स्थान की तलाश करते हैं। इस बीच हमारे दिमाग में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अति सुरक्षित निवास स्थान आते हैं। हालांकि, इनके अलावा भी कई ऐसे सुरक्षित स्थान हैं, जहां आम व्यक्ति का पहुंचना मुश्किल है।   

दुनिया में सबसे सुरक्षित स्थान
दुनिया में सबसे सुरक्षित स्थान

दुनिया में बहुत से ऐसे स्थान हैं, जो अपनी खूबियों की वजह से मशहूर हैं। वहीं, इनमें ऐसे कुछ स्थान हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में होती हैं। हालांकि, ऐसे में हमारे दिमाग में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के निवास स्थान की बात आती है। हालांकि, खास बात यह है यहां कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं रहते हैं, फिर भी ये स्थान दुनिया में सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। इन स्थानों पर किसी भी आम नागरिक का पहुंचना बहुत मुश्किल है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के कुछ प्रमुख सबसे सुरक्षित स्थानों के बारे में जानेंगे। 

 

Fort Knox, USA

यह स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। यह अमेरिका का बुलियन वॉल्ट है, जो कि साल 1936 में खोला गया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका यहां पर देश का अधिकांश सोना रखता है। इस जगह को अति सुरक्षित तरीके से बनाया गया है। यहां पर 10 कोड वाले दरवाजे हैं, जिसमें प्रत्येक दरवाजे का कोड सिर्फ वहां तैनात सैनिकों को ही पता है। हालांकि, किसी भी सैनिक को किसी और दरवाजे का कोड नहीं पता है। यही वजह है कि यदि एक दरवाजा पार भी कर लिया, तो दूसरे दरवाजे तक पहुंचना मुश्किल है। वहीं, इसके दरवाजे का वजन 10 टन तक बताया जाता है। 

 

Area 51

यह स्थान भी अमेरिका में सबसे सुरक्षित स्थानों में आता है। यह एक मिलिट्र बेस है, जहां किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। यहां हर समय सैनिकों को पहरा रहता है, वहीं यहां होने वाली गतिविधियों की किसी भी व्यक्ति को जानकारी नहीं होती है। इस इलाके के आसपास भी किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। यह स्थान कैलिफोर्निया में है।

 

Bahnhof Data Center

यह केंद्र दुनिया के सबसे सुरक्षित डाटा केंद्रों में से एक है। इस स्थान का प्रयोग डाटा रखने के लिए किया जाता है, जिसका निर्माण एक स्वीडन की कंपनी ने किया था। खास बात यह है कि इस डाटा सेंटर का निर्माण एक न्यूक्लीयर बंकर के रूप में स्टॉकहॉम पहाड़ के 100 फीट नीचे किया गया था। 



Federal Bank Reserve

यह स्थान न्यूयॉर्क में स्थित है, जहां जमीन से 80 फीट नीचे सोने का भंडार किया गया है। इस स्थान पर किसी भी आम व्यक्ति का पहुंचना बहुत मुश्किल है। 

 

ADX Florence Prison

यह स्थान भी अमेरिका में स्थित है, जहां अमेरिका के सबसे खुंखार अपराधियों को रखा जाता है। इस जेल को विशेष रूप से पुरुष कैदियों के लिए डिजाइन किया गया है। इस जेल को Alcatraz of the Rockies के नाम से भी जाना जाता है। 

 

पढ़ेंः 55 साल के इस प्रोफेसर ने पानी में 30 फीट की गहराई में 74 दिन बिताकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2023, 19:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News