आईपीएल 2025 अब अपने आधे पड़ाव को पार कर चुका है और प्लेऑफ की जंग धीरे-धीरे और भी दिलचस्प होती जा रही है। हर दिन मैदान पर नया रोमांच देखने को मिल रहा है — कहीं बड़े-बड़े स्कोर चेज़ हो रहे हैं, तो कहीं कम स्कोर को भी सफलतापूर्वक डिफेंड किया जा रहा है. इस सीजन ने अब तक बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए कई यादगार पल पेश किए हैं. हालांकि जब बात गेंदबाज़ी की आती है, तो जहां एक ओर विकेट चटकाने की होड़ लगी है, वहीं कुछ गेंदबाज़ अतिरिक्त रन देकर अपनी टीम के लिए मुश्किलें भी पैदा कर रहे हैं. 
आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो कई गेंदबाज रन बचाने के चक्कर में वाइड गेंद फेंकने का भी रिकॉर्ड बना रहे है. यहां हम इस सीजन अब तक सर्वाधिक वाइड बॉल फेंकने वाले गेंदबाज़ों की बात करने जा रहे है. बता दें कि यह रिकॉर्ड भी एक भारतीय तेज गेंदबाज के नाम है.
IPL इतिहास के सबसे कम टोटल जो हुए डिफेंड, इस टीम ने 2 बार किया कमाल
IPL 2025 Points Table: कौन सी टीम Top पर, किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? देखें Team Standings
IPL 2025 Schedule, Teams: Final मैच लोकेशन, पूरा शेड्यूल और वेन्यू यहां देखें
किसने फेंकी सर्वाधिक वाइड बॉल:
आईपीएल 2025 की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर ने अब तक 20 वाइड गेंदे फेंकी है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर CSK के मथीशा पथिराना का नाम है जिन्होंने 16 वाइड गेंदें फेंकी है. IPL 2025 में अब तक सबसे ज़्यादा वाइड गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट. 
|   रैंक  |        गेंदबाज़ का नाम  |        टीम  |        वाइड गेंदें  |     
|   1  |        शार्दुल ठाकुर  |        लखनऊ सुपर जायंट्स  |        20  |     
|   2  |        मथीशा पथिराना  |        चेन्नई सुपर किंग्स  |        16  |     
|   3  |        तुषार देशपांडे  |        राजस्थान रॉयल्स  |        14  |     
|   4  |        जोफ्रा आर्चर  |        राजस्थान रॉयल्स  |        11  |     
|   =4  |        मोहम्मद सिराज  |        गुजरात टाइटंस  |        11  |     
|   =4  |        हर्षल पटेल  |        पंजाब किंग्स  |        11  |     
|   7  |        हार्दिक पंड्या  |        मुंबई इंडियंस  |        10  |     
|   =7  |        महेश तीक्षणा  |        राजस्थान रॉयल्स  |        10  |     
|   9  |        रवि बिश्नोई  |        लखनऊ सुपर जायंट्स  |        9  |     
|   10  |        वैभव अरोरा  |        कोलकाता नाइट राइडर्स  |        8  |     
|   =10  |        लॉकी फर्ग्यूसन  |        पंजाब किंग्स  |        8  |     
|   =10  |        मुकेश कुमार  |        दिल्ली कैपिटल्स  |        8  |     
|   =10  |        मोहित शर्मा  |        गुजरात टाइटंस  |        8  |     
कैसी दिखती है IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल:
आईपीएल पॉइंट टेबल 2025 की बात करें तो इस समय गुजरात टाइटंस पॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई पॉइंट टेबल में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है.
|   टीम  |        मैच  |        जीते  |        हारे  |        टाई  |        कोई परिणाम नहीं  |        अंक  |        नेट रन रेट (NRR)  |     
|   गुजरात टाइटंस  |        6  |        4  |        2  |        0  |        0  |        8  |        +1.081  |     
|   दिल्ली कैपिटल्स  |        5  |        4  |        1  |        0  |        0  |        8  |        +0.899  |     
|   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  |        6  |        4  |        2  |        0  |        0  |        8  |        +0.672  |     
|   पंजाब किंग्स  |        6  |        4  |        2  |        0  |        0  |        8  |        +0.172  |     
|   लखनऊ सुपर जायंट्स  |        7  |        4  |        3  |        0  |        0  |        8  |        +0.086  |     
|   कोलकाता नाइट राइडर्स  |        7  |        3  |        4  |        0  |        0  |        6  |        +0.547  |     
|   मुंबई इंडियंस  |        6  |        2  |        4  |        0  |        0  |        4  |        +0.104  |     
|   राजस्थान रॉयल्स  |        6  |        2  |        4  |        0  |        0  |        4  |        -0.838  |     
|   सनराइजर्स हैदराबाद  |        6  |        2  |        4  |        0  |        0  |        4  |        -1.245  |     
|   चेन्नई सुपर किंग्स  |        7  |        2  |        5  |        0  |        0  |        4  |        -1.276  |     
Comments
All Comments (0)
Join the conversation