Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: भारत में कब, कहां और कैसे देखें उद्घाटन समारोह
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से सीन नदी के किनारे आयोजित किया जायेगा. इस बार का उद्घाटन समारोह पारंपरिक स्टेडियम से बाहर निकल कर आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों का स्वागत नावों पर सीन नदी (Seine River) में किया जाएगा. इसमें 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे और उन्हें 100 नावों में ले जाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत दृश्य पेश करेगा.
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से सीन नदी के किनारे आयोजित किया जायेगा. इस बार का उद्घाटन समारोह पारंपरिक स्टेडियम से बाहर निकल कर आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों का स्वागत नावों पर सीन नदी (Seine River) में किया जाएगा, जो 6 किलोमीटर की दूरी तक चलेगा. ओलंपिक खेलों का यह आयोजन आधुनिक तरीके से और एक अलग अंदाज में किया जायेगा जहां लूव्र और नोट्रे डेम जैसे प्रतिष्ठित स्थलों को दिखाया जाएगा. उद्घाटन समारोह में कनाडाई गायक सेलीन डायोन जैसे कलाकार अपना जलवा भिखेरते दिखाई देंगे.
10,000 से अधिक एथलीट बनेंगे गवाह:
इसमें 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे और उन्हें 100 नावों में ले जाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत दृश्य पेश करेगा. आज पूरी दुनिया की निगाहें पेरिस शहर पर टिकी हुई है. उद्घाटन परेड पूर्व से पश्चिम तक सीन नदी में आयोजित की जाएगी जो कई पुलों और प्रवेश द्वारों के नीचे से गुजरेगी और शहर के केंद्र में दो द्वीपों से होते हुए आगे बढ़ेगी.
PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक
भारतीय समयानुसार कब है उद्घाटन समारोह:
उद्घाटन समारोह पेरिस के स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे) शुरू होगा और रात 11:15 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 3 बजे) समाप्त होगा. 117 सदस्यीय भारतीय दल फ्रेंच राजधानी में भारतीय तिरंगे के साथ दिखेगा.
| पेरिस ओलंपिक 2024 हाईलाइट्स | |
| तारीख | शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 |
| उद्घाटन स्थल | सीन नदी, पेरिस |
| उद्घाटन समारोह | रात 11 बजे |
| भारतीय ध्वजवाहक | पीवी सिंधु और शरथ कमल |
| भारतीय एथलीट | 112 एथलीट |
| भारतीय चुनौती | 16 खेल, 69 पदक |
| भारत में प्रसारण | स्पोर्ट्स18 1 एसडी, स्पोर्ट्स18 1 एचडी |
| भारत में लाइव स्ट्रीमिंग | जियो सिनेमा (Jio Cinema) |
यह भी देखें:
Paris Olympics 2024: किन भारतीयों को मिला पेरिस ओलंपिक का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
ओलंपिक में किसने जीता है सर्वाधिक गोल्ड मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट
किस पोशाक में दिखेंगे भारतीय:
भारतीय एथलीट पुरुषों के लिए कुर्ता बंडी सेट और महिलाओं के लिए समान रंग की साड़ियां पहनेंगे. कपड़ों पर भारतीय तिरंगे का भी चिन्ह होगा. इन पोशाकों को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने बनारसी टच दिया है. एथलीट कुर्ता बंडी सेट और साड़ियां पहनेंगे, जिनमें पारंपरिक इकट प्रिंट्स और बनारसी ब्रोकेड शामिल होंगे, जो भारतीय तिरंगे के रंगों में होंगे.
कौन है भारतीय ध्वजवाहक:
भारतीय दल का नेतृत्व, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी, पीवी सिंधु और टेबल टेनिस के अनुभवी खिलाड़ी शरथ कमल करेंगे जो पांचवें ओलंपिक्स में भाग ले रहे हैं. वे अपने-अपने खेलों से ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारत का झंडा ले जाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे.
16 खेलों में प्रतिभाग करेंगे भारतीय:
भारतीय दल में 112 एथलीट शामिल है जो 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे, और उनके साथ पांच रिजर्व एथलीट भी होंगे. भारत इस बार पिछले ओलंपिक में जीते गए पदक से अधिक पदक जीते की कोशिश करेगा. इसके साथ ही भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा से भी सबकी उम्मीदें लगी हुई है, और यह उम्मीद की जा रही है कि वह अपना पदक बचाने में कामयाब होंगे.
यह भी देखें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.