Rashtriya Ekta Diwas 2023: हर साल भारत में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की महानता का सम्मान करता है। इस दिन भारत में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें से एक रन फॉर यूनिटी भी है।
इसके तहत सभी एक साथ दौड़ का हिस्सा बनते हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि इस दिन को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में क्यों मनाया जाता है।
Rashtriya Ekta Diwas 2023: एकता दिवस क्यों मनाया जाता है
राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने कई रियासतों को भारत संघ में शामिल होने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वह भारत के लौह पुरुष और भारतीय गणराज्य के संस्थापक नेताओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध हैं। साल 1947 में जब भारत को आजादी मिली, तो उस समय देश में 562 रियासतें हुआ करती थी, जिसमें से अधिकांश ने देश में कर वसूलने का ठेका लिया हुआ था।
ऐसे में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों को भारत संघ में शामिल होने के लिए राजी किया था।
पढ़ेंः दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन-सी है, पढ़ें
Rashtriya Ekta Diwas 2023: राष्ट्रीय एकता दिवस का इतिहास
साल 2014 में भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत की। देश के लिए उनके असाधारण कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने भारत को एकजुट रखने के लिए कड़ी मेहनत की थी।
राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्घाटन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर एक कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया था, जिसे नई दिल्ली में 'रन फॉर यूनिटी' के नाम से जाना जाता है। भारतीय इतिहास में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रन फॉर यूनिटी आयोजित का आयोजन किया जाता है।
Rashtriya Ekta Diwas 2023: राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व
गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह दिन "हमारे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने के लिए हमारे राष्ट्र की अंतर्निहित ताकत और लचीलेपन की फिर से पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है"।
भारत एक विविधतापूर्ण देश है, इसलिए एकता बनाए रखना बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में गुजरात में नर्मदा नदी के पास उनकी एक विशाल प्रतिमा का भी निर्माण कराया है।
Rashtriya Ekta Diwas 2023: राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्सव
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर देश में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके तहत रन फॉर यूनिटी जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिससे देशवासियों में एकता की भावना को बनाया रखा जा सके। इस दिन कई स्कूलों और कॉलेजों में बैनर, पोस्टर मेकिंग, निबंध प्रतियोगिता, भाषण पाठन, क्विज़ प्रतियोगिता, पेंटिंग, वाद-विवाद आदि सहित कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी की जाती हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation