This is an archived article last updated on Feb 27, 2024. The information may be outdated.

भारत में भूटान से आने वाली नदियां कौन-सी हैं, जानें

Last Updated: Feb 27, 2024, 13:48 IST

भारत में बहुत-सी नदियों का प्रवाह होता है, जिनमें से कुछ नदियों का उद्गम भारत में ही होता है, जबकि कुछ नदियों का उद्गम भारत से बाहर होता है। ऐसे में आपने बहुत-सी ऐसी नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो कि विदेश से हमारे देश में पहुंचती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश यानि कि भूटान से भारत आने वाली कौन-सी नदियां है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भूटान से भारत आने वाली नदियां
भूटान से भारत आने वाली नदियां

भारत में सैकड़ों की संख्या में प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है, जिसमें कुछ नदियों का उद्गम और प्रवाह भारत के भीतर ही होता है, जबकि कुछ नदियों का उद्गम भारत के बाहर होता है, लेकिन उनका प्रवाह भारत में होता है। ऐसे में अलग-अलग देशों से भारत में नदियों की धारा पहुंचती हैं।

आपने विदेशों से भारत आने वाली बहुत-सी नदियों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश यानि कि भूटान से कौन-सी नदियां भारत में पहुंचती हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः एशिया का सबसे पढ़ा-लिखा गांव कौन-सा है, जानें



भारत में कुल कितनी नदियों का प्रवाह

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितनी नदियों का प्रवाह होता है, तो आपको बता दें कि भारत में छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 200 प्रमुख नदियां हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग भागों में भी कुछ नदियों का प्रवाह होता है, जो कि स्थानीय स्तर पर सिंचाई से लेकर पीने के पानी के लिए उपयोगी हैं। 

 

भारत में भूटान से आने वाली कितनी नदियां हैं

भारत में भूटान से आने वाली कुल नदियों की बात करें, तो इनकी संख्या आठ हैं, जो कि भूटान के अलग-अलग भागों से भारत में प्रवेश करती हैं। इसे लेकर भारत और भूटान के बीच जल संधि भी है, जिससे पीनी के बटवारे को लेकर समझौता हुआ है। 

भूटान से भारत में आने वाली नदियों के नाम

अब सवाल है कि भारत में भूटाने से आने वाली नदियां कौन-सी हैं, तो आपको बता दें कि ये नदियां पुथिमारी, पगलाडिया, संकोश, मानस, रैदाक, टोरसा, ऐई और जलढाका नदी है, जो कि भूटान से भारत में प्रवेश करती हैं। 

 

भूटान से आने वाली सबसे लंबी नदी

आपको बता दें कि भूटान से भारत आने वाली सबसे लंबी नदी मानस नदी है, जिसकी सबसे लंबी नदी प्रणाली है। इस नदी की कुल लंबाई 376 किलोमीटर है, जो कि विभिन्न जैव विविधताओं के लिए उपयोगी है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़े अन्य विषयों पर अपनी समझ और बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 27, 2024, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News