भारत में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए अलग-अलग RTO (Regional Transport Office) कोड पंजीकृत हैं। इन कोड का इस्तेमाल वाहनों के पंजीकरण के लिए किया जाता है, जिससे वाहनों की पहचान हो सके। इस वजह से इन्हें वाहनों की नंबर प्लेट पर लिखा जाता है, जिससे वाहन की पहचान करते समय पता चल सके कि वाहन भारत में कहां से संबंधित है।
इसको देखते हुए संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के नाम के कुछ अक्षर नंबर प्लेट पर लिख दिए जाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को इन अक्षरों से जगह को पहचानने में परेशानी होती है। इसको देखते हुए हमने भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के RTO कोड की एक लिस्ट तैयार की है, जिससे आप अपनी सामान्य जानकारी को और बढ़ा सकते हैं।
क्या होता है RTO कोड
सबसे पहले हम RTO कोड के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि RTO कोड (Regional Transport Office Code) एक ऐसा यूनिक पहचान कोड होता है, जो भारत में वाहनों के पंजीकरण के लिए उपयोग किया जाता है। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए यह अलग-अलग होता है। साथ ही, यह इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को भी दर्शाता है।
RTO कोड का उद्देश्य:
-वाहन की पहचान: RTO कोड से यह पता चलता है कि वाहन किस राज्य या क्षेत्र में पंजीकृत किया गया है।
-क्षेत्रीय पंजीकरण: यह वाहनों की पंजीकरण प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए बनाया गया है।
-प्रशासनिक सुविधा: ट्रैफिक नियमों को लागू करने और टैक्स कलेक्शन के लिए RTO कोड का उपयोग होता है।
-वाहन की वैधता: यदि कोई वाहन एक राज्य या फिर केंद्र शासित प्रदेश से दूसरी जगह पर स्थानांतरित होता है, तो इस कोड से वाहन की पहचान करने में मदद मिलती है।
भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के RTO कोड
उत्तर भारत
-जम्मू और कश्मीर - JK
-लद्दाख - LA
-हिमाचल प्रदेश - HP
-पंजाब - PB
-चंडीगढ़ (UT) - CH
हरियाणा - HR
-दिल्ली (NCT) - DL
-उत्तराखंड - UK
-उत्तर प्रदेश - UP
पूर्वोत्तर भारत
-अरुणाचल प्रदेश - AR
-असम - AS
-मणिपुर - MN
-मेघालय - ML
-मिज़ोरम - MZ
-नागालैंड - NL
-सिक्किम - SK
-त्रिपुरा - TR
पूर्वी भारत
-बिहार - BR
-झारखंड - JH
-ओडिशा - OD (पुराना OR)
-पश्चिम बंगाल - WB
पश्चिम भारत
-गोवा - GA
-गुजरात - GJ
-महाराष्ट्र - MH
-राजस्थान - RJ
दक्षिण भारत
-आंध्र प्रदेश - AP
-तेलंगाना - TS
-कर्नाटक - KA
-केरल - KL
-तमिलनाडु - TN
-पुडुचेरी (UT) - PY
-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (UT) - AN
-लक्षद्वीप (UT) - LD
मध्य भारत
-छत्तीसगढ़ - CG
-मध्य प्रदेश - MP
पूर्वी और पश्चिमी द्वीप क्षेत्र
-दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (UT) - DD
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः ट्रकों के पीछे क्यों लिखा होता है ‘Horn Ok Please’, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation