This is an archived article last updated on Jul 17, 2024. The information may be outdated.

मिलेगा 2.46 लाख तक का सालाना रिटर्न, देखें सीनियर सिटीजन के लिए सरकार की यह योजना

Last Updated: Jul 17, 2024, 10:38 IST

रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिकों को एक अच्छी रिटर्न स्कीम की तलाश रहती है. केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी और विश्वसनीय योजना सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)  चला रही है जहां आपको अच्छा रिटर्न मिलता है. चलिये यहां हम इस योजना के बारें में विस्तार से समझतें है.  

क्या है सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम?  
क्या है सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम?  

रिटायरमेंट के बाद हर वरिष्ठ नागरिक को एक अच्छी रिटर्न स्कीम की तलाश रहती है, ऐसे में केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी और विश्वसनीय योजना सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)  चला रही है जहां आपको अच्छा रिटर्न मिलता है. चलिये यहां हम इस योजना के बारें में विस्तार से समझतें है.

सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम में भारतीय सीनियर सिटीजन एकमुश्त राशि का निवेश कर सकते हैं और नियमित आय का लाभ उठा सकते है. वरिष्ठ नागरिक पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक के माध्यम से इस योजना का लाभ  उठा सकते है.       

यह भी देखें: PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

क्या है सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम?     

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme) सरकार समर्थित एक निवेश योजना है, जो नियमित आय और कर बचत के साथ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. यह योजना 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए एक बेहतर निवेश विकल्प है.

यह भी देखें: PM Surya Ghar: 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के कौन है पात्र और कैसे करें आवेदन? जानें सबकुछ   

8.2% का आकर्षक रिटर्न:

सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम के तहत आपको निवेश पर 8.2% प्रतिवर्ष का रिटर्न मिलता है. इस योजना के तहत ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाता है. यदि कोई इस योजना के तहत अधिकतम 30 लाख का निवेश करता है तो उसे सालाना 2.46 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है.   

बता दें कि इस योजना के तहत नागरिकों को ब्याज का भुगतान अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर, और जनवरी की पहली तारीख को खाते में किया जाता है. 

सीनियर सीटीजन सेविंग्स स्कीम हाई लाइट्स:    

योजना की अवधि 

5 वर्ष

ब्याज दर

8.2% प्रति वर्ष

न्यूनतम निवेश

₹1,000

अधिकतम निवेश

₹30,00,000

कर लाभ

धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक उपलब्ध

नॉमिनेशन सुविधा 

उपलब्ध

प्रीमैच्योर क्लोजर (Premature Closure )

उपलब्ध

पात्र नहीं 

अनिवासी भारतीय (NRI)

हिंदू अविभाजित परिवार (HUF)

कौन कर सकता है निवेश:

दरअसल यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है, इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक निवेश कर सकते है. साथ इस योजना में ऐसे लोग भी निवेश कर सकते है जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान वीआरएस लिया है और उनकी आयु 55 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

क्या है योजना की पात्रता:

  • 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति
  • 55 से 60 वर्ष के बीच के सेवानिवृत्त नागरिक कर्मचारी, बशर्ते निवेश सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त होने के 1 महीने के भीतर किया गया हो.
  • 50 से 60 वर्ष के बीच के सेवानिवृत्त रक्षा कर्मचारी, बशर्ते निवेश सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त होने के 1 महीने के भीतर किया गया हो.
  • खाता व्यक्तिगत रूप से या केवल जीवनसाथी के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सकता है. संयुक्त खाते में जमा की गई पूरी राशि को केवल पहले खाता धारक के नाम से जोड़ा जाएगा.

क्या है निवेश का तरीका:

इस योजना का लाभ आप पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक के माध्यम से उठा सकते है, इसके तहत आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत में एक सीनियर सीटीजन सेविंग्स अकाउंट खोलना होगा जिसके बाद इस योजना में निवेश कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है.   

Pradhanmantri Suryoday Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

क्या है जमा का तरीका:

आप इस योजना की शुरुआत 1,000 रुपये के साथ कर सकते है और अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश कर सकते है. अगर जमा राशि 1 लाख रुपये से कम है, तो इसे नकद में जमा किया जा सकता है. 1 लाख रुपये से अधिक जमा राशि के लिए, चेक द्वारा भुगतान करना अनिवार्य है. 

योजना की क्या है समयावधि:

SCSS की परिपक्वता अवधि (Maturity period) 5 वर्ष है. हालांकि, व्यक्ति परिपक्वता अवधि को 3 और वर्षों के लिए बढ़ा सकते हैं, इसके लिए उन्हें अंतिम वर्ष में आवेदन करना होगा.

प्रीमैच्योर क्लोजर (Premature Closure) का क्या है नियम:

प्रीमैच्योर क्लोजर (Premature Closure ) की सभी स्थिति की डिटेल्स नीचे दी गयी है, जिसे आप देख सकते है-

अवधि

शर्तें

1 वर्ष से पहले बंद करने पर 

खाते में जमा ब्याज राशि को मूलधन से वसूल किया जाएगा.

1 वर्ष के बाद लेकिन 2 वर्ष से पहले बंद करने पर 

मूलधन से 1.5% की कटौती की जाएगी और इसे जुर्माने के रूप में लिया जाएगा. 

2 वर्ष के बाद बंद

मूलधन से 1% की कटौती की जाएगी और इसे जुर्माने के रूप में लिया जाएगा.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 17, 2024, 10:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News