मध्यप्रदेश राज्य को भारत का दिल भी कहा जाता है, जो कि भारत के मध्य भाग में स्थित एक महत्त्वपूर्ण राज्य है। भारत का यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। राज्य की राजधानी भोपाल है और इंदौर शहर यहां के प्रमुख शहरों में शामिल है, जिसे भारत का सबसे स्वच्छ शहर भी कहा जाता है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
मध्य प्रदेश में कुल जिले और मंडल
मध्य प्रदेश राज्य में कुल 55 जिले हैं, जो कि 10 संभागों में आते हैं। वहीं, यहां कुल 313 विकासखंड, 476 शहर, 98 नगर पालिका, 294 नगर परिषद्, 54 हजार से अधिक गांव और 50 से अधिक जिला पंचायत मौजूद हैं।
मध्य प्रदेश की कुल लंबाई
मध्य प्रदेश का कुल एरिया 308,252 वर्ग किलोमीटर में है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 726,26809 दर्ज की गई थी। वहीं, इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह राज्य उत्तर से लेकर दक्षिण तक 605 किलोमीटर और पूर्व से लेकर पश्चिम तक 870 किलोमीर में है।
मध्य प्रदेश की कुल साक्षरता दर
साल 2011 में मध्य प्रदेश की कुल साक्षरता दर 69.3 दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की साक्षरता दर 78.7 दर्ज हुई थी, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 59.2 रही थी।
मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला
मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यहां निवाड़ी जिला सबसे छोटा जिला है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह सबसे छोटा जिला है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 1170 वर्ग किलोमीटर में है।
जिले की मूलभूत जानकारी
निवाड़ी जिले का क्षेत्र पहले टीकमगढ़ जिले का भाग हुआ करता था। हालांकि, बाद में 1 अक्टूबर 2018 को इसे अलग कर एक नए जिले में गठित किया गया। यह जिला मध्य प्रदेश का 52वां जिला बना। इस जिले के अंतर्गत पृथ्वीपुर तहसील की 56 पंचायतें, निवाड़ी की 54 पंचायतें, ओरछा की 17 पंचायतें शामिल की गई। इस प्रकार यहां कुल 127 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation