मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

मध्य प्रदेश राज्य को भारत का हृदय स्थल भी कहा जाता है। क्योंकि, यह भौगोलिक रूप से देश के केंद्र में स्थित है। आपने मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 17, 2024, 22:16 IST
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

मध्य प्रदेश इतिहास से ही गौरवशाली रहा है। यहां मौर्य, गुप्त और परमार जैसे महान शासकों का शासन रहा है। बाद में यहां मुगल और मराठाओं ने अधिकार जमाया और अंत में ब्रिटिश शासन ने यहां शासन किया। इस राज्य को भारत का हृदय स्थल भी कहा जाता है।

क्योंकि, यह भौगोलिक रूप से देश के केंद्र में स्थित है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से अधिक समृद्ध है। आपने मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

मध्य प्रदेश का परिचय

मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 30,82,252  किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य की राजधानी भोपाल है और पूरा राज्य 10 संभागों में फैला हुआ है। यहां कुल 313 विकासखंड, 476 शहर, 51 जिला पंचायत और 294 नगर परिषद् मौजूद हैं। 

मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि यहां कुल 55 जिले हैं। पहले यहां 52 जिले हुआ करते थे, हालांकि हाल ही में यहां तीन नए जिले जुड़े हैं। 

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला 

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह राज्य का छिंदवाड़ा जिला है। 

किस प्रकार है सबसे बड़ा जिला

अब सवाल है कि आखिर किस प्रकार छिंडवाड़ा सबसे बड़ा जिला है, तो आपको बता दें कि क्षेत्रफल के हिसाब से यह सबसे बड़ा जिला है। 

कितना है जिले का क्षेत्रफल

छिंदवाड़ा जिले के क्षेत्रफल की बात करें, तो यह जिला 11,815 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जिला दक्षिण में नागपुर जिले (महाराष्ट्र राज्य में) के मैदानों, उत्तर पर होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिले, पश्चिम में पांढुर्ना जिला और पूर्व में सिवनी जिले की सीमाओं से लगा हुआ है।

जिले की मूलभूत जानकारी

छिंदवाड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, छिंदवाड़ा जिला राज्य के क्षेत्रफल का 3.85% है। जिला छिंदवारा को 12 तहसील (छिंदवाड़ा, छिंदवाडानगर, तामिया, परासिया, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, बिछुआ, उमरेठ, मोहखेड़, चांद और हर्रई) में विभाजित किया गया है, 9 विकास ब्लॉक (छिंदवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, तामिया, अमरवाड़ा, चौरई , बिछुआ, हर्रई, मोहखेड़ ) हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News