भारत में मार्शल ऑफ इंडियन एयर फोर्स का पद 5 स्टार रैंक वाला पद है और यह भारतीय वायु सेना का सर्वोच्च पद है. 17 सितम्बर, 2017 को भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख और मार्शल ऑफ इंडियन एयर फोर्स के पद से सम्मानित अर्जन सिंह का निधन हो गया था. 98 वर्षीय अर्जन सिंह मार्शल ऑफ इंडियन एयर फोर्स के पद से सम्मानित होने वाले पहले सैन्य अधिकारी थे. इस लेख में हम भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के उन पदों का विवरण दे रहे हैं, जिस पद पर सुशोभित व्यक्ति को क्रमशः 5 स्टार, 4 स्टार, 3 स्टार, 2 स्टार एवं 1 स्टार रैंक से सम्मानित किया जाता है.
5 स्टार रैंक:
भारतीय सेना में तीन ऐसे पद हैं जिस पर सुशोभित सैन्य अधिकारियों को 5 स्टार रैंक दिया जाता है. ये तीन पद हैं-
(i) एडमिरल ऑफ द फ्लीट (Admiral 0f the fleet): यह पद भारतीय नौसेना के सबसे उच्च अधिकारी के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त नहीं किया गया है.
(ii) फील्ड मार्शल (Field Marshal): यह पद भारतीय थलसेना के सबसे उच्च अधिकारी के लिए निर्धारित किया गया है और अब तक केवल दो व्यक्ति को इस पद से सम्मानित किया गया है. इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति सैम मानेकशॉ थे, जिन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी सेवा और अदम्य नेतृत्व क्षमता के लिए 1973 में फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त किया गया था. फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे व्यक्ति के. एम. करियप्पा थे. के. एम. करियप्पा को 1986 में फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त किया गया था.
फील्ड मार्शल अधिकारी के कार का प्रतीक चिन्ह
Image source: CRW Flags Inc.
(iii) मार्शल ऑफ इंडियन एयरफोर्स (Marshal of the Indian Air Force): यह पद भारतीय वायुसेना के सबसे उच्च अधिकारी के लिए निर्धारित किया गया है और अब तक केवल एक व्यक्ति को इस पद से सम्मानित किया गया है. इस पद पर नियुक्त होने वाले एकमात्र व्यक्ति अर्जन सिंह थे, जिन्हें 2002 में इस पद पर पर नियुक्त किया गया था.
Image source: The Indian Express
मार्शल ऑफ इंडियन एयरफोर्स के कार का प्रतीक चिन्ह
Image source: Wikipedia
भारतीय सेना में मार्कोस कमांडो कौन होते हैं?
4 स्टार रैंक:
भारतीय सेना में चार ऐसे पद हैं जिस पर सुशोभित सैन्य अधिकारियों को 4 स्टार रैंक दिया जाता है. ये चार पद हैं-
(i) भारतीय थल सेनाध्यक्ष (जेनरल)
(ii) भारतीय वायु सेनाध्यक्ष (एयर चीफ मार्शल)
(iii) भारतीय नौसेनाध्यक्ष (एडमिरल)
(iv) इंटेलीजेंस ब्यूरो प्रमुख (IB Chief)
4 स्टार रैंक वाले भारतीय सैन्य अधिकारियों का प्रतीक चिन्ह
3 स्टार रैंक:
भारतीय सेना में चार ऐसे पद हैं जिस पर सुशोभित सैन्य अधिकारियों को 3 स्टार रैंक दिया जाता है. ये चार पद हैं-
(i) लेफ्टिनेंट जेनरल (भारतीय थलसेना)
(ii) एयर मार्शल (भारतीय वायुसेना)
(iii) वाइस एडमिरल (भारतीय नौसेना)
(iv) पुलिस महानिदेशक (DG) (भारतीय पुलिस सेवा)
2 स्टार रैंक:
भारतीय सेना में चार ऐसे पद हैं जिस पर सुशोभित सैन्य अधिकारियों को 2 स्टार रैंक दिया जाता है. ये चार पद हैं-
(i) मेजर जेनरल (भारतीय थलसेना)
(ii) एयर वायस मार्शल (भारतीय वायुसेना)
(iii) रेयर एडमिरल (भारतीय नौसेना)
(iv) इंस्पेक्टर जेनरल (IG) (भारतीय पुलिस सेवा)
1 स्टार रैंक:
भारतीय सेना में चार ऐसे पद हैं जिस पर सुशोभित सैन्य अधिकारियों को 1 स्टार रैंक दिया जाता है. ये चार पद हैं-
(i) ब्रिगेडियर (भारतीय थलसेना)
(ii) एयर कोमोडोर (भारतीय वायुसेना)
(iii) कोमोडोर (भारतीय नौसेना)
(iv) सहायक इंस्पेक्टर जेनरल (DIG) (भारतीय पुलिस सेवा)
दुनिया के 11 ऐसे देश जिनके पास अपनी सेना नही है
Comments
All Comments (0)
Join the conversation