This is an archived article last updated on Apr 1, 2024. The information may be outdated.

भारत में किस राज्य का कब होता है स्थापना दिवस, जानें

Last Updated: Apr 1, 2024, 12:24 IST

भारत विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला देश है, जहां के शहर के इतिहास की गाथा इतिहास से भी पुरानी बताई जाती है। ये शहर हमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में देखने को मिलते हैं। देश में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और प्रत्येक की अपनी एक विशेषता है। देश में अलग-अलग दिन इनका स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में किस दिन किस राज्य का स्थापना दिवस होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

राज्य के स्थापना दिवस
राज्य के स्थापना दिवस

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की अपनी-अपनी विशेषता है, जो कि विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि हर साल यहां देशी-विदेशी सैलानी अलग-अलग शहरों का रूख करते हैं।

साल में अलग-अलग दिन हम अलग-अलग राज्यों के स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में किस दिन किस राज्य की स्थापना हुई थी। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

राज्य 

गठन की तिथि और वर्ष

      कैसे बना

आंध्र प्रदेश

1 नवंबर, 1953

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956

अरुणाचल प्रदेश

फरवरी 20, 1987

पूर्व में यह उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता था। हालांकि, बाद में इसे अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा एक राज्य का दर्जा मिला।

असम

1950

पहले इसे अहोम साम्राज्य के रूप में गठित किया गया था। हालांकि,1950 में इसे राज्य का दर्जा दिया गया।

बिहार

1950

1936 में पुनर्गठित 

छत्तीसगढ़

1 नवंबर, 2000

मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000

गोवा

30 मई, 1987

गोवा राज्य अधिनियम, 1986

गुजरात

1 मई, 1960

बंबई पुनर्गठन अधिनियम, 1960

हरियाणा

1 नवंबर, 1966

पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966

हिमाचल प्रदेश

1971

हिमाचल प्रदेश (प्रशासन) आदेश, 1948 द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रांत के रूप में गठित किया गया। हालांकि, बाद में 1971 में इसे राज्य का दर्जा मिला।

झारखंड

15 नवंबर, 2000

-बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000

कर्नाटक

1 नवंबर, 1956

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956

केरल

1 नवंबर, 1956

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956

मध्य प्रदेश

1 नवंबर, 1950

1950 में राज्य के रूप में गठित

महाराष्ट्र

1 मई, 1960

बंबई पुनर्गठन अधिनियम, 1960 के तहत गठित

मणिपुर

21 जनवरी, 1972

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के रूप में गठित

मेघालय

21 जनवरी, 1972

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के रूप में गठित 

मिजोरम

फरवरी 20, 1987

मिजोरम राज्य अधिनियम, 1986 के रूप में गठित

नागालैंड

1 दिसंबर, 1963

नागालैंड राज्य अधिनियम, 1962 के रूप में गठित 

ओडिसा

1950

1950 में राज्य के रूप में गठित

पंजाब

1947

पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत गठित

राजस्थान

30 मार्च, 1949

पहले राजपुताना के नाम से जाना जाता था। ब्रिटिश द्वारा राजस्थान नाम मिला।

सिक्किम

16 मई, 1975

1975 में 36वें संविधान संशोधन द्वारा गठित राज्य

तमिलनाडु

1 नवंबर, 1956

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत राज्य के रूप में गठित

तेलंगाना

2 जून 2014

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत सबसे नवीनतम राज्य

त्रिपुरा

21 जनवरी, 1972

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत गठित

उत्तर प्रदेश

24 जनवरी, 1950

पहले संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में 24 जनवरी 1950 में राज्य के रूप में गठित

उत्तराखंड

9 नवंबर, 2000

लंबे समय से चले आंदोलन  और उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के रूप में गठित

पश्चिम बंगाल

1950

1950 में राज्य के रूप में गठित 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 1, 2024, 12:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News