स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 19 फरवरी 2021

Feb 19, 2021, 12:22 IST

2021 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान क्विज़ को हल कर अपनी तैयारी बेहतर बना सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रश्नों और उत्तरों के साथ व्याख्या भी दी गई है।

Static GK and Current Events Quiz 19 February 2021
Static GK and Current Events Quiz 19 February 2021

जागरण जोश द्वारा स्टेटिक और करंट घटनाओं पर आधारित निम्नलिखित सामान्य ज्ञान क्विज़ विभिन्न सरकारी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC और Bank PO/Clerk के उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित होगी। 

1- PiMo क्या है?

A. एक इलेक्ट्रिक बाइक
B. भारत सरकार की योजना
C. एक मिसाइल
D. एक रडार प्रणाली

Ans: A
 
व्याख्या: आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप Pi Beam ने हाल ही में एक इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई-बाइक) लॉन्च की है जिसका नाम PiMo है।

2- PiMo के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

i) इसमें उपयोग किए गए 90% हिस्से मेड इन इंडिया हैं।

ii) बाइक 25 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति प्रदान करती है और सिंगल चार्ज पर 50 किमी तक यात्रा कर सकती है।

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: C
 
व्याख्या: PiMo में 90% घटक भारत में निर्मित हैं। यह एक स्टाइलिश रूप से डिज़ाइन किया गया दोपहिया वाहन है जो 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ सिंगल चार्ज पर 50 किमी तक यात्रा कर सकता है।

3- निम्नलिखित में से कौन अवांछित वाणिज्यिक संचार (Unsolicited Commercial Communication) के खिलाफ शिकायतों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी होगी?

A. डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट
B. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण
C. भारतीय रिजर्व बैंक
D. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Ans: A

व्याख्या: डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) अवांछित वाणिज्यिक संचार (UCC) के खिलाफ दर्ज शिकायतों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी होगी।

4- निम्नलिखित में से कौन 'टूलकिट' मामले के संबंध में सही है (वर्तमान में चल रहे किसान विरोध के संबंध में) ?

i) टूलकिट डिजिटल-युग विरोधों के लिए एक दस्तावेज़ कुंजी है।

ii) टूलकिट विरोध को आगे बढ़ाने के तरीके पर एक रोडमैप प्रदान करता है।

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: C
 
व्याख्या: टूलकिट डिजिटल युग के विरोध की एक दस्तावेज कुंजी है जो विरोध के कारण को बताता है और एक रोडमैप प्रदान करता है कि विरोध को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

5- कौन है ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ?

A. स्वीडिश जलवायु / पर्यावरण कार्यकर्ता
B. स्वीडिश पशु कार्यकर्ता
C. एक नोबेल विजेता
D. एक जर्मन पर्यावरण कार्यकर्ता

Ans: A
 
व्याख्या:  ग्रेटा थनबर्ग का जन्म साल 2003 में हुआ था। वह एक स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता हैं जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपनी राय देती हैं और विश्व के नेताओं को बदलाव लाने के लिए चुनौती देती हैं।

6- Year of Ox किस देश की ज्योतिष से संबंधित है  ?

A. कोरियाई ज्योतिष
B. चीनी ज्योतिष
C. वियतनामी ज्योतिष
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: B
 
व्याख्या: चीनी ज्योतिष के अनुसार, 12 प्राणी चीनी राशियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक जानवर और उसके व्यक्तित्व लक्षण हर साल 12 महीने की अवधि के लिए होते हैं। वर्ष 2021 Year of Ox है।

7- Year of Ox क्या दर्शाता है?

A. स्थिरता और  शांतता
B. ऊर्जा और हमला
C. शांति और क्षमता
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: A
 
व्याख्या: चीनी ज्योतिष के अनुसार, Year of Ox स्थिरता और शांतता का प्रतीक है।

8-  हरिद्वार कुंभ मेला कब शुरू होगा?

A. 1 अप्रैल 2021
B. 15 मार्च 2021
C. 1 जून 2021
D. 17 अप्रैल 2021

Ans: A
 
व्याख्या: हरिद्वार कुंभ मेला 1 अप्रैल 2021 को शुरू होगा और 30 अप्रैल 2021 तक चलेगा। इस साल कुंभ केवल एक महीने की समयावधि तक सीमित रहेगा।

9- महाबाहु-ब्रह्मपुत्र पहल किस राज्य में शुरू की गई है?

A. पश्चिम बंगाल
B. छत्तीसगढ़
C. अरुणाचल प्रदेश
D. असम

Ans: D
 
व्याख्या: पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में असम में 'महाबाहु-ब्रह्मपुत्र' पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य देश के पूर्वी हिस्सों में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

10- विकास वित्त संस्थान (Development Finance Institution) के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

i) ये ऐसे संगठन हैं जो सरकार या धर्मार्थ संस्थानों के स्वामित्व में हैं।

ii) संगठनों से प्राप्त धनराशि का उपयोग राष्ट्रीय महत्व के बुनियादी ढांचों की परियोजनाओं के लिए किया जाता है।

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: C
 
व्याख्या: विकास वित्त संस्थान (DFI) वे संगठन हैं जिनका स्वामित्व या तो सरकार या धर्मार्थ संस्थानों के पास होता है। इन संगठनों से प्राप्त धनराशि का उपयोग राष्ट्रीय महत्व के बुनियादी ढांचों की परियोजनाओं के लिए किया जाता है।

Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

Arfa Javaid
Arfa Javaid

Content Writer

Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News