निम्नलिखित सामान्य ज्ञान प्रश्नों के उत्तर दें और अपनी तैयारी को बढ़ाएं. जैसे-जैसे विभिन्न सरकारी नौकरियों की परीक्षाएँ नज़दीक आ रही हैं, जागरण जोश आपके लिए स्टेटिक और वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी ला रहा है. आइये इस लेख के माध्यम से प्रश्नोत्तरी को हल करें.
1. संस्कृत में, हनुमान का अर्थ क्या है?
A. वानरों का राजा (King of Apes)
B. विकृत जबड़ा (Disfigured Jaw)
C. बजरंगबली (Bajrangbali)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: B
व्याख्या: संस्कृत में, हनु का अर्थ है 'जबड़ा' (Jaw) और 'मान' का अर्थ है 'विकृत' (Disfigured).
2. भगवान हनुमान के कितने भाई थे?
A. 5
B. 4
C. 3
D. 2
Ans: A
व्याख्या: भगवान हनुमान के पांच असली भाई थे, मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान और धृतिमान. भगवान हनुमान उनमें सबसे बड़े थे.
3. अकादमी पुरस्कार 2021 (Academy Awards 2021) में सबसे पुराना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता विजेता कौन है?
A. एंथनी हॉपकिंस (Anthony Hopkins)
B. रिज़ अहमद (Riz Ahmed)
C. स्टीवन येउन (Steven Yeun)
D. गैरी ओल्डमैन (Gary Oldman)
Ans: A
व्याख्या: एंथनी हॉपकिंस ((Anthony Hopkins) (83 वर्ष की आयु) The Father के लिए सबसे पुराना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता विजेता है.
4. ऑस्कर 2021 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली वुमेन ऑफ़ कलर (First woman of colour) कौन है?
A. एमराल्ड फेनेल (Emerald Fennell)
B. कैथरीन बिगेलो (Kathryn Bigelow)
C. क्लो झाओ (Chloé Zhao)
D. फ्रांसिस मैकडोरमैंड (Frances McDormand)
Ans: C
व्याख्या: क्लो झाओ (Chloé Zhao) नोमैडलैंड (Nomadland) के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक से सम्मानित होने वाली पहली वुमेन ऑफ़ कलर (First woman of colour) है, और कैथरीन बिगेलो (Kathryn Bigelow) के बाद दूसरी महिला.
5. 93वें अकादमी पुरस्कार ( 93rd Academy Awards) में, किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का ऑस्कर (Oscar for Best Picture) जीता?
A. The Father
B. Minari
C. Sound of Metal
D. Nomadland
Ans: D
व्याख्या: नोमैडलैंड (Nomadland) ने अकादमी पुरस्कार 2021 में तीन ऑस्कर जीते, जिसमें बेस्ट पिक्चर भी शामिल है.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 26 अप्रैल 2021
6. भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
A. जस्टिस रंजन गोगोई ( Justice Ranjan Gogoi)
B. न्यायमूर्ति एस.ए बोबडे (Justice SA Bobde)
C. जस्टिस एन.वी रमना (Justice NV Ramana)
D. जस्टिस दीपक मिश्रा (Justice Dipak Misra)
Ans: C
व्याख्या: जस्टिस एन.वी रमना (Justice NV Ramana) भारत के वर्तमान और 48वें मुख्य न्यायाधीश हैं.
7. CJI एन.वी रमना (NV Ramana) कब रिटायर होंगे?
A. 26 अगस्त 2022
B. 26 अगस्त 2024
C. 13 मई 2023
D. 26 मई 2022
Ans: A
व्याख्या: CJI एन.वी रमना (NV Ramana) जिन्होंने 24 अप्रैल 2021 को भारत के 48 वें CJI के रूप में शपथ ली, 26 अगस्त 2022 को अपनी सेवानिवृत्ति तक पद पर रहेंगे.
8. किसी बैंक के MD और CEO या WTD के पद पर एक ही व्यक्ति को कितने वर्षों से अधिक समय तक नहीं रख सकते हैं?
A. 10 साल
B. 5 वर्ष
C. 15 वर्ष
D. 12 साल
Ans: C
व्याख्या: RBI द्वारा जारी किए गए नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य आर्थिक अधिकारी (Chief Economic Officer, CEO) या संपूर्ण समय निदेशक (Whole Time Director, WTD) के पद को 15 वर्षों से अधिक समय तक एक ही पद पर नहीं रखा जा सकता है. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ये दिशानिर्देश विदेशी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं जो भारत में शाखाओं के रूप में काम कर रहे हैं.
9. हाल ही में, भारत के किस राज्य में जंगल में आग लगी है?
A. असम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. केरल
D. मिज़ोरम
Ans: D
व्याख्या: 25 अप्रैल 2021 को, मिज़ोरम के CM Zoramthanga ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि राज्य भर में कई जंगलों में आग लग गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपर्युक्त स्थिति का जायजा लिया और IAF के दो Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों को Lunglei जिले और इसके आस-पास के इलाकों में बड़ी आग बुझाने के लिए तैनात किया है.
10. किस देश ने हाल ही में भारत को वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States)
B. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
C. जर्मनी (Germany)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या: संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में भारत को वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation