निम्नलिखित सामान्य ज्ञान प्रश्नों के उत्तर दें और अपनी तैयारी को बढ़ाएं. जैसे-जैसे विभिन्न सरकारी नौकरियों की परीक्षाएँ नज़दीक आ रही हैं, जागरण जोश आपके लिए स्टेटिक और वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी ला रहा है. आइये इस लेख के माध्यम से प्रश्नोत्तरी को हल करें.
1. विश्व एथलेटिक्स दिवस ( World Athletics Day) कब मनाया जाता है?
A. 6 मई
B. 7 मई
C. 8 मई
D. 10 मई
Ans: B
व्याख्या: युवाओं के बीच एथलेटिक्स में भागीदारी की भावना को बढ़ावा देने और फिट और स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 7 मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस विश्व एथलेटिक्स दिवस ( World Athletics Day) मनाया जाता है.
2. SUTRA का क्या अर्थ है?
A. Susceptible, Undetected, Tested (positive) and Removed Approach
B. SARS-COV-2, Undetected, Tested and Removed Approach
C. SARS, Undetected, Tested for COVID, and Researched Approach
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या: SUTRA का अर्थ है Susceptible, Undetected, Tested (positive) and Removed Approach.
3. कितने AFMS अस्पतालों को समर्पित और मिक्स्ड COVID-19 अस्पतालों के रूप में नामित किया गया है?
A. 42
B. 5
C. 50
D. 3
Ans: C
व्याख्या: 50 AFMS अस्पतालों को समर्पित और मिक्स्ड COVID-19 अस्पतालों के रूप में नामित किया गया है. इनमें 42 भारतीय सेना अस्पताल, 5 भारतीय वायु सेना अस्पताल और 3 भारतीय नौसेना अस्पताल शामिल हैं.
4. तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
A. एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin)
B. एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi)
C. एम. जी. रामचंद्रन (M. G. Ramachandran)
D. एडप्पादी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami)
Ans: A
व्याख्या: एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) तमिलनाडु के वर्तमान और 8वें मुख्यमंत्री हैं.
5. तमिलनाडु के पहले डिप्टी CM कौन थे?
A. जे. जयललिता (J. Jayalalithaa)
B. एडप्पादी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami)
C. ओ. पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam)
D. एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin)
Ans: D
व्याख्या: एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) तमिलनाडु के पहले डिप्टी CM थे. 29 मई 2009 को, तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला ने एम. के. स्टालिन को राज्य के डिप्टी CM के रूप में नामित किया.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 6 मई 2021
6. निम्नलिखित में से किसे केंद्र द्वारा 31 मई 2021 तक उपस्थित कार्यालयों से छूट दी गई है?
(i) गर्भवती महिला
(ii) विकलांग लोग
(iii) चिकित्सा की स्थिति वाले लोग
(iv) 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग
सही कोड का चयन करें:
A. केवल (i)
B. दोनों (i) और (ii)
C. केवल (i), (ii) (iii)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: B
व्याख्या: केंद्र ने बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों को 31 मई 2021 तक कार्यालयों में उपस्थित रहने से छूट दी है.
7. पुदुचेरी के मुख्यमंत्री कौन हैं?
A. एन. रंगासामी ( N. Rangasamy)
B. वी. नारायणसामी (V. Narayanasamy)
C. वी. वैथीलिंगम (V. Vaithilingam)
D. आर. वी. जानकीरमन (R. V. Janakiraman)
Ans: A
व्याख्या: 7 मई 2021 को, एन. रंगासामी ( N. Rangasamy) ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
8. पुदुचेरी (Puducherry) के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
A. आर. वी. जानकीरमन (R. V. Janakiraman)
B. वी. वैथीलिंगम (V. Vaithilingam)
C. वी. नारायणसामी (V. Narayanasamy)
D. एडौर्ड गौबर्ट (Edouard Goubert)
Ans: D
व्याख्या: एडौर्ड गौबर्ट (Edouard Goubert) पुडुचेरी (Puducherry) के पहले मुख्यमंत्री थे.
9. पुदुचेरी (Puducherry) ______ है.
A. एक राज्य (State)
B. केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory)
C. पार्शियल स्टेट (Partial State)
D. द्वीप देश (Island country)
Ans: B
व्याख्या: पुडुचेरी (Puducherry) एक केंद्र शासित प्रदेश है. 20 सितंबर 2006 को इसका नाम बदलकर पांडिचेरी से पुदुचेरी कर दिया गया था.
10. रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती कब मनाई जाती है?
A. 6 मई
B. 7 मई
C. 10 मई
D. 8 मई
Ans: B
व्याख्या: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 7 मई को मनाई जाती है. भारत के राष्ट्रगान, "जन गण मन" को उनके लेखन से अपनाया गया है.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation